विवेचकों को घटना स्थल से सीधे डिजिटल साक्ष्य करने के लिए पुलिस मुख्यालय द्वारा 208 MDT (Mobile data terminal) डिवाइस प्रदान किए गए ।

IGP बिलासपुर, रेंज बिलासपुर, DIG/SSP बिलासपुर द्वारा विवेचकों को बांटे गए MDT डिवाइस
                               
नए आपराधिक कानूनों के तहत साक्ष्य संकलन (ई-साक्ष्य) को अत्याधुनिक बनाने के उद्देश्य से आज पुलिस महानिरीक्षक (IGP) रामगोपाल गर्ग और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) रजनेश सिंह की उपस्थिति में MDT उपकरण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विवेचकों को घटनास्थल से सीधे डिजिटल साक्ष्य संकलित करने के लिए मोबाइल डेटा टर्मिनल (MDT) प्रदान किए गए।

 'ई-साक्ष्य' के लिए विवेचकों को MDT डिवाइस का वितरण:**
नए कानूनों के लागू होने के बाद डिजिटल साक्ष्यों के संकलन में आ रही व्यावहारिक दिक्कतों को दूर करने के लिए पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर थानों और साइबर सेल के लिए MDT (Mobile Data Terminal) डिवाइस बांटे गए हैं। (बिलासपुर जिले में 208 डिवाइस दिए गए हैं) 

  अब विवेचकों को अपने निजी मोबाइल का उपयोग नहीं करना पड़ेगा, जिससे मेमोरी फुल होने या डेटा डिस्टर्ब होने की समस्या खत्म होगी। इन उपकरणों के माध्यम से घटनास्थल से ही 'ई-साक्ष्य' को सीधे CCTNS पोर्टल पर अपलोड किया जा सकेगा। इससे इन्वेस्टिगेशन में तेजी आएगी और माननीय न्यायालय में जल्द चालान पेश कर अपराधियों को कड़ी सजा दिलाई जा सकेगी।