विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 7000187262जगत संवाद में आपका स्वागत है — खबरों का महाकुम्भ, निष्पक्ष निडरताजा खबरों के लिए जगत संवाद पढ़ते रहेंविज्ञापन के लिए संपर्क करे - 7000187262जगत संवाद में आपका स्वागत है — खबरों का महाकुम्भ, निष्पक्ष निडरताजा खबरों के लिए जगत संवाद पढ़ते रहें
चौकी से महज 500 मीटर दूर हो रहा अवैध कोयला उत्खनन, केशवाही चौकी प्रभारी गंगा माँ पर उठे सवाल - शिवसेना ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
क
कैलाश अहिरवार
संपादक
📅 24 Nov 2026, 7:17 AM🕐 9 घंटे पहले⏱ पढ़ने का समय: 1 मिनट
👁 36 व्यूज💬 0 टिप्पणियाँ
चौकी से महज 500 मीटर दूर हो रहा अवैध कोयला उत्खनन, केशवाही चौकी प्रभारी गंगा माँ पर उठे सवाल - शिवसेना ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के शहडोल संभाग अध्यक्ष पवन पटेल जी के मार्गदर्शन में जिला अध्यक्ष शिव चक्रवर्ती ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर केशवाही में हो रहे अवैध कोयला उत्खनन, अवैध शराब पैकारी और गोहपारू दोहरी हत्या में निष्पक्ष जांच की मांग की।
शिवसेना जिला अध्यक्ष शिव चक्रवर्ती ने कहा -
"केशवाही चौकी से महज 500 मीटर की दूरी पर रात में JCB व ट्रैक्टरों से संगठित अवैध कोयला उत्खनन हो रहा है। जब चौकी इतनी नजदीक है तो रात भर JCB-ट्रैक्टर कैसे चल रहे हैं, कोयला कैसे उठ रहा है? इससे चौकी प्रभारी गंगा माँ की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। शासन को भारी राजस्व हानि हो रही है, फिर भी कार्रवाई नहीं हो रही है।"
उन्होंने मांग की है कि अवैध कोयला माफिया पर FIR हो, वाहनों को राजसात किया जाए और उत्खनन की निष्पक्ष जांच हो।
गोहपारू दोहरी हत्या में SDOP जांच की मांग
ज्ञापन में गोहपारू में रुचि रजक (19 वर्ष) और माँ सावित्री रजक की संदिग्ध मौत के मामले में भी SDOP स्तर से जांच की मांग की गई है। फरियादी प्रेमलाल रजक के कथनानुसार दहेज में चार पहिया वाहन की मांग को लेकर दोनों की हत्या का आरोप है। शिवसेना ने धारा 80 BNS (दहेज हत्या) पर विधिक राय लेने और फरियादी को FIR, पंचनामा, PM रिपोर्ट की प्रति देने की मांग की है।
केशवाही में अवैध शराब पैकारी पर भी रोक की मांग
ज्ञापन में आरोप है कि लाइसेंसी ठेकेदार द्वारा गांव-गली-मोहल्लों में मोटरसाइकिल से अवैध शराब की पैकारी कराई जा रही है।
शिवसेना की चेतावनी -
7 दिवस में कार्रवाई नहीं हुई तो शिवसेना धरना-प्रदर्शन करने हेतु बाध्य होगी।
इस दौरान शिवसेना जिला अध्यक्ष अनूपपुर राजेश महाराणा, उमेश कश्यप, शेखर मिश्रा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।