ग्राम पंचायत छपरा में युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में की फांसी लगा कर आत्महत्या आंगनबाड़ी केंद्र से 200 मीटर दूर हुई घटना,

शहडोल। सीधी थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत छपरा के खेरिया टोला में दिन मंगलवार को एक युवती की आत्महत्या का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत छपरा के खेरिया टोला के आंगनबाड़ी केंद्र से करीब 200 मीटर की दूरी पर युवती का शव मिला।
घटना की जानकारी मिलते ही सक्रिय ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जानकारी में युवती द्वारा आत्महत्या किए जाने की बात सामने आ रही है, हालांकि आत्महत्या के पीछे के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हुआ है।
पुलिस की जांच और आधिकारिक जानकारी के बाद ही घटना की पूरी सच्चाई सामने आ सकेगी।