बड़ी खबर | केशवाही
कबाड़ दुकानों में फोर व्हीलर और टू व्हीलर की खरीदी-बिक्री का कथित खेल! आखिर किसके संरक्षण में चल रहा इतना बड़ा कारोबार?
केशवाही चौकी क्षेत्र में कबाड़ के नाम पर वाहनों की खरीदी-बिक्री को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
आखिर कबाड़ दुकानों में फोर व्हीलर और टू व्हीलर वाहन किसके माध्यम से खरीदे जा रहे हैं? क्या इन वाहनों के वैध दस्तावेजों की जांच की जाती है या फिर बिना उचित कागजात के ही वाहनों का सौदा हो रहा है?
सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि इस तरह का कारोबार संचालित हो रहा है, तो संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों को इसकी जानकारी क्यों नहीं है?
पुलिस प्रशासन से सीधे सवाल -
1. क्या केशवाही चौकी क्षेत्र की सभी कबाड़ दुकानों का सत्यापन हुआ है?
2. क्या टू व्हीलर और फोर व्हीलर की खरीदी का रिकॉर्ड रखा जा रहा है?
3. क्या पुराने वाहनों के इंजन और चेसिस नंबर की जांच होती है?
4. बिना वैध दस्तावेजों के वाहन खरीदने वालों पर कार्रवाई कब होगी?
5. आखिर इस पूरे कारोबार के पीछे कौन लोग हैं?
क्षेत्रवासियों की मांग है कि पुलिस प्रशासन और संबंधित विभाग इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कबाड़ दुकानों की निष्पक्ष जांच कराएं।
अब बड़ा सवाल यह है कि केशवाही चौकी पुलिस इस मामले में कब कार्रवाई करेगी?


