राष्ट्रीय स्वयं सुरक्षा संघ ने समाजसेवी प्रदुमन सिंह को सौंपी जिलाध्यक्ष कोरिया, छत्तीसगढ़ की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
1007130659.jpg
प्रदुमन सिंह 
कोरिया, छत्तीसगढ़। राष्ट्रीय स्वयं सुरक्षा संघ द्वारा युवा समाजसेवी प्रदुमन सिंह को जिला कोरिया, छत्तीसगढ़ का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। संगठन के विस्तार, मजबूती एवं राष्ट्रहित से जुड़े सामाजिक उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
1007130669.jpg

इस नई जिम्मेदारी के मिलने पर प्रदुमन सिंह ने संगठन और संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज कुमार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्रहित सर्वोपरि है। देश की एकता, अखंडता, संस्कृति, धर्म की रक्षा और हमारी गौरवशाली विरासत को जीवंत बनाए रखना प्रत्येक देशवासी का नैतिक दायित्व है।

उन्होंने कहा कि समाज और राष्ट्र का वास्तविक विकास तभी संभव है, जब युवा पीढ़ी संस्कारवान, जागरूक, शिक्षित और जिम्मेदार बने। माता-पिता की सेवा एवं सम्मान, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर, युवा संस्कार, नशामुक्त भारत का निर्माण, गौमाता का सम्मान एवं गौसेवा, धर्म और संस्कृति की रक्षा जैसे विषयों को हमें अपने सामाजिक जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाना होगा।

उन्होंने सभी युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं राष्ट्रहित की भावना रखने वाले नागरिकों से राष्ट्रीय स्वयं सुरक्षा संघ से जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि आइए, हम सब मिलकर एक ऐसे समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं, जहां सेवा, संस्कार, सद्भाव, समर्पण और राष्ट्रप्रेम सर्वोपरि हों।

उनका संदेश है कि राष्ट्र निर्माण केवल किसी एक व्यक्ति या संगठन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

आइए, एकजुट होकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाएं और आने वाली पीढ़ियों के लिए संस्कारवान, नशामुक्त, जागरूक एवं सशक्त भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।