तब यह बाड़ा गांव वालों का आश्रय केंद्र होता है -राजेश्री महन्त जी
भूपेन्द्र यादव
अमेठी के बाड़ा में श्री हनुमान जी महाराज के प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम संपन्न
जांजगीर चांपा -- श्री दूधाधारी मठ रायपुर के पलारी के समीप स्थित ग्राम अमेठी के बाड़ा में नवनिर्मित हनुमान जी महाराज के मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम संपन्न हुआ, 19 जुलाई 2026 को यहां सुबह से ही भजन कीर्तन,अखंड रामायण के साथ यज्ञ -हवन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। बड़ी संख्या में उपस्थित ग्राम वासियों एवं दूर दराज के क्षेत्र से आए हुए जनप्रतिनिधियों सहित क्षेत्र वासियों को संबोधित करते हुए महामंडलेश्वर राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज ने कहा कि -डेढ़ वर्ष पूर्व इस बाड़ा के नवनिर्माण के लिए भूमि पूजन का कार्यक्रम संपन्न हुआ था, यह एक स्वप्न की भांति ही मालूम पड़ता है कि इतने कम समय में इतना भब्य बाड़ा श्री बालाजी भगवान की कृपा से बन कर तैयार हो गया। यद्यपि यहां रंगरोधन सहित कुछ अन्य निर्माण के कार्य बांकी है किंतु यह प्रसन्नता का विषय है कि श्री स्वामी हनुमान जी महाराज के लिए यह दिव्य मंदिर बनकर तैयार हो गया है। देवशयनी एकादशी के पश्चात मांगलिक कार्यक्रम संपन्न करने की आध्यात्मिक मनाही होती है इसलिए इसका लोकार्पण हम सभी मिलकर कर रहे हैं। यह सर्व सुविधा युक्त बाड़ा ग्राम वासियों के सुख-दुख, सांस्कृतिक, शैक्षणिक कार्यों को पूर्ण करने में सहयोगी होगा। उन्होंने कहा कि जब महानदी यहां अपना रौद्र रूप धारण करती है तब यह स्थान ग्राम वासियों के आश्रय स्थल के रूप में काम में आता है। मुझे आशा ही नहीं अपितु पूरा विश्वास है कि आप सभी इसका सदुपयोग समाज हित में करेंगे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता द्वय सुरेंद्र शर्मा एवं शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा कि -यह हम सभी के लिए परम सौभाग्य की बात है कि महन्त जी महाराज हमें शिवरीनारायण, रायपुर सहित इनसे संबंधित सभी धार्मिक स्थलों में राम कथा से लेकर सभी आध्यात्मिक आयोजनों में बुलाते हैं और हमें धर्म पथ पर चलने के लिए प्रेरित करते हैं। लोगों को बड़े महाराज संत श्री राम गोपाल दास जी महाराज, विजय पाली, दाऊ महेंद्र अग्रवाल, अजय तिवारी, योगेश शर्मा सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया, रामकृष्ण पाली ने आभार व्यक्त की। इस अवसर पर विशेष रूप से त्यागी जी महाराज, सुरेश शुक्ला,राघवेंद्र प्रताप सिंह, बृजेश केसरवानी, पंकज अग्रवाल, राकेश दास वैष्णव, हेमंत दुबे, सुखराम दास, राम छवि दास, कमलेश सिंह, हितेंद्र ठाकुर, गोपी साहू, अयोध्या प्रसाद त्रिवेदी, ओम प्रकाश सुल्तानिया, देवालाल सोनी,रज्जाक खान, भूषण ठेठवार, सुमित तिवारी, सिद्धांत शुक्ला,प्रेमदास बघेल, हेमंत वर्मा, केशव साहू, राम रंग वैष्णव, लाल बंधु वैष्णव, त्रयंबकेश्वर वैष्णव, अखिलेश प्रताप सिंह, मानस मंडली पिपरौद से रेखराम साहू एवं उनके साथी मीडिया प्रभारी निर्मल दास वैष्णव सहित अनेक प्रतिष्ठित नागरिक गण सम्मिलित हुए। कीर्तन मंडली के साथ पूरे गांव में श्री हनुमान जी महाराज की शोभायात्रा निकाली गई जिसमें लोग बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए।