भव्य स्वाभिमान तिरंगा बाइक रैली का आयोजन: ‘भारत माता की जय’ के जयकारों से गूंजा क्षेत्र
मंदलोर बजरंग अखाड़ा से शुरू होकर विभिन्न गांवों में हुआ भव्य स्वागत, देशभक्ति के रंग में रंगे ग्रामीण
टीला (सेमरा) - क्षेत्र में राष्ट्रभक्ति और स्वाभिमान का अनूठा उत्साह देखने को मिला, जहाँ संगठन समिति के तत्वावधान में भव्य 'स्वाभिमान तिरंगा यात्रा' बाइक रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में बड़ी संख्या में युवाओं और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। यात्रा के दौरान पूरा ग्रामीण अंचल ‘भारत माता की जय’ और ‘जय श्री राम’ के गगनभेदी नारों से गुंजायमान रहा।
रैली का शुभारंभ मंदलोर स्थित बजरंग अखाड़ा भवन से हुआ। इसके बाद रैली सुंदरकेरा पहुंची, जहाँ नथु साहू एवं समस्त ग्रामवासियों द्वारा यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। इसके उपरांत थनोद (सीआरपीएफ चौक), कठिया-2, तोरला और पौंड में सरपंच ओमप्रकाश साहू, ब्रह्मानंद साहू एवं ग्रामीणों ने तिरंगा यात्रियों पर पुष्पवर्षा कर अभिनंदन किया।
यात्रा डंगनिया, चंपारण और सेमरा होते हुए टीला पहुँची, जहाँ बजरंग दल के सागर सोनी, साहिल सोनी, अजय, लिकेश्वर चक्रधारी, यीमल पटाले, महेंद्र सहित स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा रैली का भव्य वंदन और आतिथ्य सत्कार किया गया। इसके बाद रैली भोथी, भुरका, तोरला और पौंड होते हुए वापस मंदलोर पहुंची, जहाँ इसका विधिवत समापन किया गया।
समापन अवसर पर आयोजकों ने तिरंगा यात्रा को सफल और ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी बजरंगी भाइयों, सहयोगी कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया।



