कुलगाम में शहीद 2 छत्तीसगढ़ी श्रमिकों को शहीद का दर्जा देने BJMTUC ने सौंपा ज्ञापन पी.एम , राज्यपाल, सीएम और गृहमंत्री के नाम ज्ञापन, अनुकंपा नियुक्ति की मांग.

भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल BJMTUC छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष महोदय के आदेशानुसार एवं उनके दिशा - निर्देश उपरांत जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा एमसीबी यीशै दास के नेतृत्व में संगठन ने जम्मू-कश्मीर के जिला कुलगाम में 31.07.2026 को आतंकी हमले में शहीद हुए राज्य के 2 श्रमिकों के परिजनों को न्याय दिलाने दिनांक 04/08/2026 को कलेक्टर एमसीबी को ज्ञापन सौंपा गया है, उक्त ज्ञापन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, गृहमंत्री और के नाम संबोधित उक्त ज्ञापन में किया गया है। ज्ञापन में बताया गया कि स्वर्गीय दीपक रात्रे निवासी ग्राम- बुंदेली जिला सक्ती और स्वर्गीय भूपेंद्र भैना निवासी ग्राम सारंगगढ़-बिलाईगढ़ जिला सक्ती परिवार के भरण-पोषण हेतु कुलगाम में श्रम/मजदूरी  कार्य कर रहे थे। जिन्हें आतंकियों ने मिडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक धर्म पूछकर दोनों की निर्मम हत्या कर दी।

संगठन ने 4 प्रमुख मांगें रखीं हैं :  
1. दोनों शहीदों को छत्तीसगढ़ शासन द्वारा "शहीद का राज्य स्तरीय दर्जा" दिया जाए।  
2. दोनों परिवारों के एक-एक आश्रित को अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की जाए।  
3. मुख्यमंत्री द्वारा घोषित 20-20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अविलंब उपलब्ध कराई जाए।  
4. दोषी आतंकियों पर कठोर कार्रवाई कर श्रमिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

यीशै दास ने कहा कि श्रमिक प्रदेश की रीढ़ हैं। यदि समय-सीमा में कार्रवाई नहीं हुई ,तो BJMTUC प्रदेशव्यापी लोकतांत्रिक आंदोलन करेगा। ज्ञापन सौंपने के दौरान BJMTUC छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ जिला अध्यक्ष एमसीबी श्री पुनवा प्रसाद, रमेश सिंह, मनीष यादव , बिजेंद्र मिश्रा ,सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित थे। उक्त जानकारी श्री दास द्वारा प्रेस  विज्ञप्ति जारी कर बताया है