ABVP नगर सह मंत्री सरिता सिंह ने गोल्ड मेडल जीत बढ़ाया मनेंद्रगढ़ का गौरव, राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

मनेंद्रगढ़, छत्तीसगढ़। - अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई मनेंद्रगढ़ की नगर सह मंत्री सरिता सिंह ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल प्राप्त कर मनेंद्रगढ़ का नाम गौरवान्वित किया है। National Sport Promotion Organisation द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
1005795482.jpg
कैप्शन यहाँ लिखें...

 

सरिता सिंह वर्तमान में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई मनेंद्रगढ़ में नगर सह मंत्री के दायित्व का निर्वहन कर रही हैं तथा खेलो भारत प्रांत टोली सदस्य, छत्तीसगढ़ के रूप में भी सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं स्वर्ण पदक प्राप्त करने से नगर एवं क्षेत्र में गर्व और उत्साह का वातावरण है।
इसी प्रतियोगिता में अभिषेक सिंह ने सेकंड गोल्ड तथा पारस ने फर्स्ट गोल्ड प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन किया।
इस उपलब्धि पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सभी कार्यकर्ताओं ने विजेता प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं नगर एवं जिले में खुशी की लहर है।
1005795481.jpg
कैप्शन यहाँ लिखें...

 


 कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह उपलब्धि संगठन एवं युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है, जो आने वाले समय में राष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे।
1005795480.jpg
कैप्शन यहाँ लिखें...

 


“छात्र शक्ति — राष्ट्र शक्ति”