विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 7000187262जगत संवाद में आपका स्वागत है — खबरों का महाकुम्भ, निष्पक्ष निडरताजा खबरों के लिए जगत संवाद पढ़ते रहेंविज्ञापन के लिए संपर्क करे - 7000187262जगत संवाद में आपका स्वागत है — खबरों का महाकुम्भ, निष्पक्ष निडरताजा खबरों के लिए जगत संवाद पढ़ते रहें
थाना रामनगर पुलिस की कार्यवाही — अवैध कोयला परिवहन करते ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त
क
कैलाश अहिरवार
राजनीति
📅 18 May 2026, 2:47 PM🕐 18 May 2026⏱ पढ़ने का समय: 1 मिनट
👁 60 व्यूज💬 0 टिप्पणियाँ
🔗 शेयर करें:
थाना रामनगर पुलिस की कार्यवाही — अवैध कोयला परिवहन करते ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त
कैप्शन यहाँ लिखें...
पुलिस अधीक्षक महोदय जिला अनूपपुर के निर्देशन एवं एसडीओपी महोदय कोतमा के मार्गदर्शन में थाना रामनगर पुलिस द्वारा अवैध खनिज परिवहन के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में दिनांक 17.05.2026 को थाना रामनगर में पदस्थ प्रधान आरक्षक राहुल प्रजापति द्वारा जुर्म जरायम पतासाजी, वारंटी एवं पता तलाश के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक स्वराज ट्रैक्टर वाहन क्रमांक CG-16-E-1348 में अवैध रूप से कोयला लोड कर रामनगर राममंदिर से डोला की ओर परिवहन किया जा रहा है।
सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए हमराह स्टाफ आरक्षक 547 अनुराग भार्गव एवं साक्षियों के साथ राममंदिर के पास नाकाबंदी की गई। कुछ समय पश्चात उक्त ट्रैक्टर को रोककर चेक किया गया, जिसमें ट्रैक्टर-ट्रॉली में 23 बोरी कोयला लोड पाया गया।
वाहन चालक ने अपना नाम बाबूलाल प्रजापति पिता स्व. रामभजन उर्फ भजन प्रजापति उम्र 50 वर्ष निवासी वार्ड नं. 12 राममंदिर के पास रामनगर थाना रामनगर जिला अनूपपुर बताया। चालक से कोयला परिवहन संबंधी वैध दस्तावेज, टीपी, रसीद, बीमा एवं ड्राइविंग लायसेंस प्रस्तुत करने हेतु कहा गया, किन्तु वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
मौके पर स्वराज ट्रैक्टर क्रमांक CG-16-E-1348 कीमती लगभग 05 लाख रुपये एवं ट्रॉली में लोड 23 बोरी कोयला करीब 1150 किलोग्राम कीमती लगभग 2450 रुपये जप्त किया गया। संपूर्ण कार्यवाही की वीडियोग्राफी भी कराई गई।
उक्त मामले में थाना रामनगर में अपराध क्रमांक 125/26 पंजीबद्ध कर आरोपी बाबूलाल प्रजापति के विरुद्ध धारा 303(2), 317(5), 3(5) बीएनएस, 4/21 खनिज अधिनियम एवं 146/196, 3/181 मोटरयान अधिनियम के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है।