विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 7000187262जगत संवाद में आपका स्वागत है — खबरों का महाकुम्भ, निष्पक्ष निडरताजा खबरों के लिए जगत संवाद पढ़ते रहेंविज्ञापन के लिए संपर्क करे - 7000187262जगत संवाद में आपका स्वागत है — खबरों का महाकुम्भ, निष्पक्ष निडरताजा खबरों के लिए जगत संवाद पढ़ते रहें
खेत में अकेली थी प्रेम बाई, रात में पहुंचा मौत का सौदागर, सिर पर वार कर 55 साल की विधवा की हत्या
क
कैलाश अहिरवार
राजनीति
📅 19 Sep 2026, 1:19 PM🕐 3 दिन पहले⏱ पढ़ने का समय: 1 मिनट
👁 755 व्यूज💬 0 टिप्पणियाँ
🔗 शेयर करें:
खेत में अकेली थी प्रेम बाई, रात में पहुंचा मौत का सौदागर, सिर पर वार कर 55 साल की विधवा की हत्या
शहडोल । शहडोल के सीधी थाना क्षेत्र में एक ऐसा हत्याकांड सामने आया है, खेत में बने घर में अकेली जिंदगी गुजार रही 55 वर्षीय विधवा महिला प्रेम बाई अहिरवार की रात के अंधेरे में हत्या कर दी गई,सुबह महिला की लाश मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई...
सीधी थाना प्रभारी शिवेंद्र भगत के मुताबिक महिला के सिर पर किसी भारी वस्तु से वार किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई,घटना ग्राम दरैन बाहा टोला की है। मृतका प्रेम बाई अहिरवार, पति स्वर्गीय राम नारायण अहिरवार, अपने खेत में बने मकान में अकेली रहती थीं, उनके पति शिक्षक थे और उनके निधन के बाद से प्रेम बाई ने खेत को ही अपना ठिकाना बना लिया था...
परिवार में उनके दो बेटे हैं। ऐसे में प्रेम बाई की हत्या ने पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर रात में उनके घर तक कौन पहुंचा और हत्या की वजह क्या थी...
सीधी थाना प्रभारी शिवेंद्र भगत के अनुसार, रात के दौरान अज्ञात व्यक्ति द्वारा महिला पर हमला किए जाने की जानकारी सामने आई है। गंभीर चोट के कारण महिला की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया....
पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हत्या में इस्तेमाल की गई वस्तु, आरोपी की पहचान और वारदात के पीछे की वजह का पता लगाने के लिए पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। साथ ही महिला के संपर्क में रहने वाले लोगों और रात के समय इलाके में हुई संदिग्ध गतिविधियों की भी जानकारी जुटाई जा रही है।