थाना जयसिंहनगर पुलिस द्वारा किया गया हत्या का खुलासा


शहडोल/जयसिंहनगर - पुलिस अधीक्षक शहडोल डॉ. संजय कुमार अग्रवाल के निर्देशन में गंभीर अपराधों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए थाना जयसिंहनगर पुलिस ने माता-पिता के साथ मारपीट कर पिता की मृत्यु कारित करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है।

प्रकरण में फरियादिया की रिपोर्ट पर थाना जयसिंहनगर में अपराध धारा बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। जांच के दौरान आरोपी संजू बैगा उर्फ गुली निवासी ग्राम देवरा बड़काटोला द्वारा अपनी माता एवं पिता के साथ डंडे से मारपीट किए जाने से पिता की उपचार के दौरान मृत्यु होना पाया गया।

प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना जयसिंहनगर पुलिस ने दिनांक 05 अगस्त 2026 को आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

सराहनयी भूमिका

उक्त कार्यवाही निरीक्षक अजय कुमार थाना प्रभारी जयसिंहनगर के नेतृत्व में, सउनि. प्रमोद कुमार अहिरवार, सउनि. सुरेश कुमार अहिररवा, प्रआर. बांके सिंह, आर. नीरज शुक्ला एवं खुशबू लोधी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।