थाना-भालूमाड़ा पुलिस ने अवैध रुप से पशु तस्करो के विरूद्ध की गई कार्यवाही

    

 श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय अनूपपुर के निर्देशन मे एवं अनु.अधि. कोतमा (पुलिस) श्रीमति आरती शाक्य के मार्ग दर्शन में भालूमाड़ा इंचार्ज थाना प्रभारी उप निरी. डी. एस. बागरी के कुशल नेतृत्व में दिनांक 17.05.2026 को रात्रि में मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचना पर भालूमाडा पुलिस टीम के द्वारा पयारी नम्बर 02 मेन रोड मे रात्रि करीब 03.00 बजे नाकाबंदी किया तो एक सफेद रंग की पिकअप जिसका नंबर MP 65 ZD 4094 का एवं उसके पीछे एक सफेद रंग की पिकअप जिसका नंबर CG 16 CS 6764 का चालक पिकप में मवेशी लोड कर भाद तरफ से भालूमाडा तरफ आ रहे थे जैसे ही पयारी नं. 2 में पुलिस को देखे वैसे ही दोनो पिकप चालकों के द्वारा पिकप को मोडकर केरहा बाबा रोड मझौली तरफ भागने लगे तब भालूमाडा पुलिस टीम द्वारा उक्त पिकप वाहनों का पीछ करने पर केरहा बाबा मझौली रोड में उक्त दोनो पिकप चालकों के द्वारा दोनो पिकप को खडी कर अंधेरे व जंगल का फायदा उठाकर भाग निकले उक्त दोनो पिकप वाहनों को चेक किया गया तो वाहन पिकप क्र. MP 65 ZD 4094 में 05 नग भैसा एवं 02 नग भैसी कुल 07 नग एवं पिकप वाहन क्रमांक CG 16 CS 6764 में 04 नग भैसा एवं 03 नग भैसी कुल 07 नग मवेशी लदे मिले जिन्हे अज्ञात आरोपियों द्वारा कम जगह में ठूस ठूस कर क्रूरता पूर्वक परिवहन करते मिला उक्त दोनो पिकप एवं उसमें लोड मवेशियों को जप्त कर पिकप वाहन को थाना लाकर सुरक्षार्थ खडा कराया गया व कुल 14 नग मवेशियों को गोविंदा कांजी हाउस में देख रेख हेतु रखवाया जाकर वाहन क्रमांक MP 65 ZD 4094 के चालक के विरूद्ध अपराध क्रमांक 134/2026 एवं पिकप वाहन क्रमांक CG 16 CS 6764 04 के चालक के विरूद्ध अपराध क्रमांक 135/2026 धारा धारा 11(घ), म.प्र. कृषक पशु परि. अधि. 4, 6, 6(क), 11 एवं 66/192ए एम.व्ही एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया है । 

जप्त शुदा मशरूका - पिकप वाहन क्रमांक MP 65 ZD 4094 एवं पिकप वाहन क्रमांक CG 16 CS 6764 एवं कुल 14 नग भैंस (पडवा) कीमती कुल कीमती 12,10,000 रूपये
नाम आरोपीगण- आज्ञात 
 अहम भूमिका - इंचार्ज थाना प्रभारी उप निरी. डी.एस. बागरी, सउनि चंद्रहास बांधेकर, प्र.आर. 57 कृपाल सिंह आर. 485 शुभम तिवारी एवं चालक आर. 365 दिनेश मुजाल्दे की रही ।