पीथमपुर - समता चौराहे पर बाबा साहब की प्रतिमा/पोस्टर के अपमान से आक्रोश, अंबेडकरवादियों ने किया प्रदर्शन

पीथमपुर। औद्योगिक नगरी पीथमपुर के समता चौराहे पर शुक्रवार देर रात असामाजिक तत्वों द्वारा बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के पोस्टर को फाड़ने का मामला सामने आया है। इस घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र के अंबेडकरवादी समाज में भारी आक्रोश फैल गया।
1005777623.jpg
कैप्शन यहाँ लिखें...

 


 सुबह 7 बजे से ही चौराहे पर डटे रहे कार्यकर्ता

घटना के विरोध में शनिवार सुबह 7 बजे से ही बड़ी संख्या में अंबेडकरवादी कार्यकर्ता समता चौराहे पर एकत्रित हो गए। कार्यकर्ताओं ने चौराहे पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया और नारेबाजी करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि बाबा साहब के अपमान को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह कृत्य समाज में वैमनस्य फैलाने और शांति भंग करने का प्रयास है।

 दोषियों को कड़ी सजा की मांग
प्रदर्शन के दौरान प्रमुख रूप से डॉ. हेमंत हीरोले, मोनिका सोलंकी, आनंद करोले, दिलीप चौहान, भोलू राम बागसींग और राकेश कनाडे सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में प्रशासन से मांग की है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य माध्यमों से इन असामाजिक तत्वों की पहचान कर उन्हें अविलंब गिरफ्तार किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

 पुलिस थाने पर आज शाम दिया जाएगा ज्ञापन
समाज के प्रतिनिधियों ने निर्णय लिया है कि वे इस मामले को लेकर अपनी आवाज प्रशासन तक पहुँचाएंगे। इसी क्रम में आज शाम 5 बजे पीथमपुर पुलिस थाने पर बड़ी संख्या में अंबेडकरवादी कार्यकर्ता एकत्रित होंगे और एसपी धार के नाम एक ज्ञापन सौंपेंगे।
- अमरदास उपरारिया, संवाददाता
जगत संवाद न्यूज, भोपाल