जयसिंहनगर में चोरी की घटनाएं जारी: दुर्गा मंदिर का ताला तोड़कर चोर ले गए एम्प्लीफायर, मिक्सर और त्रिशूल

15 दिन में तीसरी चोरी, घटना CCTV में कैद, पुलिस की गश्त पर उठे सवाल

जयसिंहनगर। नगर में चोरी की घटनाओं का सिलसिला थम नहीं रहा है। पिछले पखवाड़े में यह तीसरी चोरी की घटना है। चोरों ने इस बार वार्ड क्रमांक 9 स्थित दुर्गा मंदिर को निशाना बनाया और मंदिर परिसर का ताला तोड़कर सामान चोरी कर ले गए।

CCTV में कैद हुई चोरी की वारदात
  
मंदिर के पुजारी/समिति के अनुसार चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर एक एम्प्लीफायर, एक मिक्सर मशीन एवं एक त्रिशूल चोरी कर लिया। 

पूरी घटना मंदिर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में चोर मंदिर परिसर में चहलकदमी करते हुए और सामान चोरी करते हुए स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं।

पुलिस ने मामला दर्ज कर CCTV फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।