विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 7000187262जगत संवाद में आपका स्वागत है — खबरों का महाकुम्भ, निष्पक्ष निडरताजा खबरों के लिए जगत संवाद पढ़ते रहेंविज्ञापन के लिए संपर्क करे - 7000187262जगत संवाद में आपका स्वागत है — खबरों का महाकुम्भ, निष्पक्ष निडरताजा खबरों के लिए जगत संवाद पढ़ते रहें
बाबा साहब की नवनिर्मित प्रतिमा से छेड़छाड़, प्रशासन ने रात में ही कराया सुधार, भीम आर्मी-ASP ने की कड़ी निंदा
क
कैलाश अहिरवार
राजनीति
📅 25 May 2026, 12:42 PM🕐 1 दिन पहले⏱ पढ़ने का समय: 1 मिनट
👁 14 व्यूज💬 0 टिप्पणियाँ
🔗 शेयर करें:
शहडोल संभाग /मानपुर - बाबा साहब की नवनिर्मित प्रतिमा से छेड़छाड़, प्रशासन ने रात में ही कराया सुधार, भीम आर्मी-ASP ने की कड़ी निंदा
मानपुर, 24 मई 2026 - नगर परिषद मानपुर के वार्ड क्रमांक 12, डंडी टोला स्थित डंडी चौराहा पर स्थापित भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा को बीती रात अज्ञात उपद्रवियों ने आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त कर दिया। 14 अप्रैल 2026 को डॉ. अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर पूरे सम्मान के साथ की गई थी। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए।
कैप्शन यहाँ लिखें...
*सूचना मिलते ही पहुंचा प्रशासनिक अमला*
घटना की सूचना वार्डवासियों द्वारा तत्काल थाना मानपुर एवं स्थानीय प्रशासन को दी गई। सूचना पर थाना प्रभारी मुकेश मार्शकोले, तहसीलदार पंकज नयन तिवारी, नायब तहसीलदार सनथ सिंह व रामलाल पनिका, मुख्य नगरपालिका अधिकारी राजेंद्र कुशवाहा एवं पटवारी सतीश कोल दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया और माहौल बिगड़ने से पहले ही कार्रवाई शुरू की।
प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए क्षतिग्रस्त प्रतिमा का सुधार कार्य तत्काल शुरू कराया और रात में ही मरम्मत पूरी कर दी गई। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने लोगों से शांति एवं आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सामाजिक माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।
*भीम आर्मी कार्यकर्ता की शिकायत पर FIR दर्ज*
थाना प्रभारी मुकेश मार्शकोले ने बताया कि वार्ड क्रमांक 12 निवासी एवं भीम आर्मी कार्यकर्ता सूरज चौधरी की लिखित शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और घटना स्थल के पास लगे निजी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि उपद्रवियों की पहचान हो सके।
मुख्य नगरपरिसद अधिकारी राजेंद्र कुशवाहा ने कहा कि प्रतिमा स्थल की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। नगर परिषद द्वारा जल्द ही स्थल पर उच्च गुणवत्ता के सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसके अलावा परिषद की आगामी बैठक में प्रतिमा स्थल पर छतरी एवं सुरक्षा रेलिंग निर्माण का प्रस्ताव रखा जाएगा। प्रस्ताव पास होते ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा ताकि प्रतिमा को स्थायी सुरक्षा मिल सके।
*संगठनों ने जताया विरोध, सख्त कार्रवाई की मांग*
घटना की भीम आर्मी संभागीय संयोजक राज कुमार साहू, आजाद समाज पार्टी कांशीराम के जिलाध्यक्ष प्रकाश सिंह कुशवाहा, भीम आर्मी पूर्व जिला संयोजक आजेश चौधरी, ASP जिला प्रभारी शहडोल शिव कुमार बैगा व प्रकाश विश्वकर्मा, भीम आर्मी प्रदेश सचिव रामसजीवन कोल, ASP जिलाध्यक्ष शहडोल कैलाश कुमार अहिरवार, भीम आर्मी पूर्व संभागीय संयोजक अनिल अहिरवार, जिला संगठन मंत्री नारेन्द्र प्रजापति, जिला प्रवक्ता संम्राट सनित बौद्ध, एडवोकेट राजेन्द्र कुशवाहा, जिला सहसंयोजक राजेन्द्र बौद्ध, ब्योहारी विधानसभा प्रभारी बृिजकिसोर पटेल, जयसिंहनगर विधानसभा प्रभारी संतोष बैगा, ASP जिला प्रभारी शिवम कोल, भीम आर्मी तहसील संयोजक रामजाने साहू, जिला संयोजक राजेश कुशवाह सहित सैकड़ों स्थानीय नागरिकों ने कड़ी निंदा की है।
सभी ने एक स्वर में मांग की कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी महापुरुषों की प्रतिमाओं का अपमान करने की हिम्मत न कर सके। संगठनों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।
फिलहाल क्षेत्र में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और लगातार गश्त की जा रही है। प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।
--- 24 मई की रात, डंडी चौराहा मानपुर में अंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त।
*प्रशासन की कार्रवाई:* 25 मई को प्रतिमा सुधार कार्य जारी , FIR दर्ज, CCTV व छतरी लगाने नगर परिसद मानपुर जिला उमरिया ने दिया आश्र्वासन अगले नगर परिसद के अगले बैठक मे होगी प्रस्ताव।
*मांग:* भीम आर्मी- आजाद समाज पार्टी ने दोषियों की गिरफ्तारी और सख्त सजा की मांग की।