अखिल भारतीय मेहरा समाज संगठन (दिल्ली) का बड़ा फैसला: डॉ अशोक आज़ाद ने किया राष्ट्रीय कार्यकारणी का विस्तार डॉ. आर. के. मेहिया बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, 15 नवंबर को भोपाल में जुटेगा समाज
भोपाल/दिल्ली: अखिल भारतीय मेहरा समाज संगठन (दिल्ली) ने समाज को और अधिक सशक्त और संगठित करने की दिशा में एक बड़ा और ऐतिहासिक कदम उठाया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अशोक आजाद ने 1860 सोसायटी अधिनियम की धारा 3 धारा 4 धारा 10 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए डॉ. आर. के. मेहिया जी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद के लिए अनुमोदित किया है।
इस महत्वपूर्ण नियुक्ति का प्रस्ताव राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री एस. आर. सरवर जी एवं राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री सुरेंद्र मेहरा जी द्वारा संयुक्त रूप से रखा गया, जिसे उपस्थित सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने सर्वसम्मति से सहर्ष स्वीकार किया। डॉ. मेहिया की इस नियुक्ति से पूरे समाज में हर्ष की लहर है। वरिष्ठ पदाधिकारियों का मानना है कि डॉ. आर. के. मेहिया जी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने से संगठन को एक नई ऊर्जा मिलेगी और समाज कल्याण के कार्य और अधिक मजबूती व गति के साथ आगे बढ़ेंगे।
15 नवंबर को भोपाल में भव्य आयोजन, डॉ. मेहिया को मिला आमंत्रण
इस सांगठनिक घोषणा के साथ ही आगामी माह 15 नवंबर को भोपाल के प्रतिष्ठित प्रधान मंडपम मैरिज गार्डन में संगठन का एक विशाल और भव्य कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है। इस कार्यक्रम के लिए नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. आर. के. मेहिया जी को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है, जहाँ समाज के कई वरिष्ठ जन और प्रबुद्ध वर्ग शामिल होंगे।
बैठक में शीर्ष नेतृत्व की रही गरिमामयी उपस्थिति
इस ऐतिहासिक निर्णय और कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में संगठन के कई शीर्ष एवं प्रांतीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान मध्य प्रदेश और भोपाल टीम की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अशोक आजाद का आभार व्यक्त किया गया।
बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित रहने वालों में:
• डॉ. अशोक आजाद (राष्ट्रीय अध्यक्ष, अखिल भारतीय मेहरा समाज संगठन, दिल्ली)
• श्री एस. आर. सरवर जी (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं मध्य प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष)
• श्री सुरेंद्र मेहरा जी (राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष)
• श्री विष्णु प्रसाद मेहरा जी (प्रदेश प्रचार मंत्री)
• डॉ. आर. जी. गोहिया जी (प्रदेश संगठन सचिव)
• श्री राम सेवक मेहरा जी (प्रदेश संगठन सचिव)
• श्री दिनेश मेहरा जी (जिला अध्यक्ष, भोपाल)
• श्री हेमंत मेहरा जी (जिला सचिव, भोपाल)
इस भव्य आयोजन और डॉ. मेहिया की नियुक्ति के बाद अब भोपाल जिला इकाई सहित संपूर्ण मध्य प्रदेश की टीम 15 नवंबर के कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने की तैयारियों में पूरी ताकत से जुट गई है।


