फर्जी मोटर,फर्जी बिल,फर्जी मूल्यांकन - धनौरा बना घोटालों का गढ़ शिवसेना जिला अध्यक्ष शिव चक्रवर्ती ने जनपद सीईओ को ज्ञापन सौंप कार्यवाही की मांग
शहडोल/बुढ़ार, 14 मई 2026- शिवसेना संभाग अध्यक्ष पवन पटेल के नेतृत्व में जिला अध्यक्ष शिव चक्रवर्ती ने ग्राम पंचायत धनौरा में हुए 6 बड़े घोटालों को लेकर बुधवार को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बुढ़ार को ज्ञापन सौंपकर हड़कंप मचा दिया।
शिवसेना जिला अध्यक्ष शिव चक्रवर्ती ने ज्ञापन में आरोप लगाया कि सरपंच पति चन्द्रशेखर सिंह, सचिव सुरेश कुमार भट्ट एवं उपयंत्री सीता सरण शुक्ला की मिलीभगत से पंचायत में 30 लाख से अधिक का घोटाला हुआ है।
*1. चेक डैम घोटाला - 10 लाख:* मुरारी भरिया के पहले से बने तालाब में "चेक डैम" के नाम पर 10 लाख स्वीकृत। मौके पर सिर्फ हल्की मिट्टी हटाई, फर्जी मस्टररोल से 4.69 लाख का आहरण। पिचिंग कार्य शून्य, फिर भी इंजीनियर ने घर बैठे बिल पास कर दिया।
*2. नवा तालाब जीर्णोद्धार - 2.5 लाख:* तालाब में कोई काम नहीं, सिर्फ मेंड़ की झाड़ी कटवाकर 2.5 लाख निकाल लिए।
*3. नल-जल योजना फेल:* अमराडंडी दरी टोला में पाइप लाइन अधूरी, ठेकेदार ने काम पूरा नहीं किया। 2 साल से योजना बंद, फिर भी पंचायत ने अपने हैंड में ले लिया।
*4. मंगल भवन घोटाला - 14 लाख:* 14 लाख लागत का मंगल भवन 4 साल से अधूरा पड़ा है। राशि का बंदरबांट हो गया।
*5. फर्जी मोटर - 64 हजार:* बिना मोटर खरीदे ही समीम मोटर्स के नाम से 64 हजार का फर्जी बिल लगाकर राशि निकाल ली।
*6. नाली सफाई घोटाला:* आधा-अधूरा काम करवाकर 2 बार का बिल लगाकर पैसा निकाला गया
*शिव चक्रवर्ती ने चेतावनी दी* कि यदि 15 दिन के अंदर जांच शुरू कर दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो *शिवसेना CEO जनपद बुढ़ार के कार्यालय के बाहर उग्र प्रदर्शन करने बाध्य होगी*, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। उक्त ज्ञापन सौंपते समय भीमसेन महरा, विनय कोल, त्रिवेणी चौधरी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।।


