मन की बात कार्यक्रम में जयसिंहनगर भाजपा मंडल ने रचा इतिहास, शहडोल जिले में 100% रिपोर्टिंग के साथ दुसरा स्थान हासिल

जिला अध्यक्ष अमिता चपरा जी के मार्गदर्शन में एवम जयसिंहनगर मंडल प्रभारी श्री संतोष लोहानी जी मन की बात प्रभारी श्री भूपेंद्र मिश्रा जी के नेत्रत्व मे कार्यकर्ताओं की मेहनत रंग लाई, मंडल अध्यक्ष जयश्री कचेर ने दी बधाई

1006055011.jpg
कैप्शन यहाँ लिखें...

 

भारतीय जनता पार्टी के मन की बात कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा मंडल जयसिंहनगर ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए शहडोल जिले में 100% प्रतिशत रिपोर्टिंग के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि पर भाजपा जिला अध्यक्ष आदरणीया श्रीमती अमिता चपरा के मार्गदर्शन में मंडल जयसिंहनगर के सभी पदाधिकारियों, शक्ति केंद्र प्रभारियों, सभी बूथ प्रभारियो एवं बूथ अध्यक्षों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई।

इस अवसर पर भाजपा मंडल जयसिंहनगर की अध्यक्ष श्रीमती जयश्री कचेर जी ने सभी कार्यकर्ताओं के समर्पण, सक्रियता, अनुशासन एवं संगठन के प्रति अटूट निष्ठा की सराहना करते हुए कहा कि यह उपलब्धि प्रत्येक कार्यकर्ता की अथक मेहनत और संगठन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का परिणाम है।

उन्होंने कहा कि मन की बात कार्यक्रम के अंतर्गत निर्धारित
सूची के अनुसार शत-प्रतिशत रिपोर्टिंग कर जयसिंहनगर मंडल ने पूरे शहडोल जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया है, जो सभी कार्यकर्ताओं के लिए गर्व का विषय है।

भाजपा मण्डल अध्यक्ष श्रीमै जयश्री कचेर जी ने कहा कि आज मन की बात कार्यक्रम को लेकर समाज के प्रत्येक वर्ग में उत्साह देखने को मिलता है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी द्वारा इस कार्यक्रम के माध्यम से राष्ट्रहित, समाज सेवा, नवाचार, पर्यावरण संरक्षण, आत्मनिर्भर भारत, युवाओं की भागीदारी तथा जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार साझा किए जाते है। देशभर के करोड़ों नागरिक इस कार्यक्रम को ध्यानपूर्वक सुनते हैं और प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए संदेशों को अपने जीवन में अपनाने का प्रयास भी करते हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता मन की बात कार्यक्रम को जन-जन तकqq पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से

कार्य करता है। जयसिंहनगर मंडल के सभी पदाधिकारियों, शक्ति केंद्र प्रभारियों, बूथ प्रभारियो एवं बूथ अध्यक्षों ने जिस समर्पण और संगठनात्मक क्षमता का परिचय दिया है, उसी का परिणाम है कि मंडल ने जिले में दूसरा स्थान प्राप्त कर एक नई मिसाल कायम की है।

कार्यक्रम के दौरान सभी कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भी इस उपलब्धि को भाजपा कार्यकर्ताओं की एकजुटता और संगठन की मजबूती का प्रतीक बताया। अंत में मंडल अध्यक्ष श्रीमती जयश्री कचेर जी ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी समर्पण और ऊर्जा के साथ संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने विश्वास व्यक्तकिया कि भाजपा मंडल जयसिंहनगर आगे भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य करेगा। अंत मे एक बात और मंडल अध्यक्ष श्रीमती जयश्री कचेर जी द्वारा कही गई की आज शहर के अलावा गाँव- गाँव मे किसी कारण बस लाइट मे खराबी आ जाने से नही  रहती है फिर भी मोबाइल के माध्यम से चौपाल लगा कर ग्रामीणों मे मोदी जी की मन की बात को बड़े उत्साह से सुनते है।