विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 7000187262जगत संवाद में आपका स्वागत है — खबरों का महाकुम्भ, निष्पक्ष निडरताजा खबरों के लिए जगत संवाद पढ़ते रहेंविज्ञापन के लिए संपर्क करे - 7000187262जगत संवाद में आपका स्वागत है — खबरों का महाकुम्भ, निष्पक्ष निडरताजा खबरों के लिए जगत संवाद पढ़ते रहें
बिजुरी हत्याकांड व रीवा साध्वी हत्याकांड के विरोध में शिवसेना ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन, थाना प्रभारी को हटाने की मांग
क
कैलाश अहिरवार
राजनीति
📅 26 May 2026, 9:14 AM🕐 4 घंटे पहले⏱ पढ़ने का समय: 1 मिनट
👁 7 व्यूज💬 0 टिप्पणियाँ
🔗 शेयर करें:
बिजुरी हत्याकांड व रीवा साध्वी हत्याकांड के विरोध में शिवसेना ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन, थाना प्रभारी को हटाने की मांग
*कोतमा/अनूपपुर, 24 मई 2026।* शिवसेना शहडोल संभाग अध्यक्ष *पवन पटेल* के निर्देश पर अनूपपुर जिला अध्यक्ष *राजेश महाराणा* ने आज SDM कोतमा के माध्यम से महामहिम राज्यपाल महोदय को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बिजुरी में 20 वर्षीय युवती की हत्या और मामले के एकमात्र गवाह 17 वर्षीय अमन यादव की संदिग्ध मौत तथा रीवा में दो जैन साध्वियों की कार से कुचलकर की गई हत्या की घटनाओं पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया गया।
कैप्शन यहाँ लिखें...
*जिला अध्यक्ष राजेश महाराणा* ने कहा, "जब से बिजुरी थाना प्रभारी विकास सिंह ने पदभार संभाला है, क्षेत्र में जघन्य अपराधों की बाढ़ आ गई है। गवाह तक सुरक्षित नहीं है। यह कानून व्यवस्था की पूरी तरह विफलता है। राज्यपाल महोदय से हमारी मांग है कि थाना प्रभारी को तत्काल हटाया जाए और दोनों मामलों की CBI जांच हाईकोर्ट के सीटिंग जज की निगरानी में हो।"
कैप्शन यहाँ लिखें...
*शिवसेना की प्रमुख मांगें:*
1. दोनों हत्याकांडों के आरोपियों को 3 माह में फास्ट ट्रैक कोर्ट से मृत्युदंड
2. गवाह अमन यादव की मौत की CBI जांच
3. पीड़ित परिवारों को 50-50 लाख मुआवजा व सरकारी नौकरी
4. म.प्र. में "संत सुरक्षा अधिनियम" लागू हो
5. थाना प्रभारी बिजुरी का तत्काल स्थानांतरण
जिला अध्यक्ष ने चेतावनी दी कि यदि 15 दिवस में ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो शिवसेना लोकतांत्रिक तरीके से उग्र आंदोलन करेगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
ज्ञापन सौंपने के दौरान नगर अध्यक्ष बरकत कुरैशी, त्रिदेव महाराणा, दुर्गेश चौधरी, भूपेंद्र सिंह, महेंद्र यादव मुख्य रूप से उपस्थित रहे।