युवाओं ने पेश की मानवता की मिसाल - अजीत और रवि ने किया रक्तदान
शहडोल/अमझोर - क्षेत्र के जागरूक युवाओं ने एक बार फिर मानवता और सामाजिक सरोकार की अनूठी मिसाल पेश की है। कल स्थानीय स्तर पर अजीत सेन और रवि पनिका द्वारा नि:स्वार्थ भाव से रक्तदान किया गया। युवाओं के इस जीवनरक्षक कदम की क्षेत्र में जमकर सराहना हो रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित मानवता की सेवा के लिए हर 6 महीने में ये रक्तदान करते रहते हैं अजीत सेन और रवि पनिका ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। हमारे थोड़े से प्रयास से अगर किसी का जीवन बचता है, तो यह हमारे लिए अत्यंत सौभाग्य की बात है।
उन्होंने समाज के अन्य युवाओं से भी अपील की कि वे रक्तदान को लेकर फैली भ्रांतियों से दूर रहें और नियमित रूप से रक्तदान करने के लिए आगे आएं।
इस पुनीत कार्य पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रबुद्ध नागरिकों और मित्रों ने अजीत और रवि के इस जज्बे को सलाम करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। लोगों का कहना है कि ऐसे सजग युवा ही समाज की असली पूंजी हैं, जो संकट के समय अपरिचितों की मदद के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। ग्रुप संचालक अनुराग यादव (लैब टेक्नोलॉजिस्ट)के द्वारा रक्तदान महानदान ग्रुप संचालित किया जाता है जिसकी वजह से लगातार क्षेत्र के ग्रामीणों को इस ग्रुप का लाभ मिल रहा है जहां सभी सामुदायिक के लोग जुड़े हुए हैं और क्षेत्र के सभी वर्गों को लाभ भी मिल रहा है
