विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 7000187262जगत संवाद में आपका स्वागत है — खबरों का महाकुम्भ, निष्पक्ष निडरताजा खबरों के लिए जगत संवाद पढ़ते रहेंविज्ञापन के लिए संपर्क करे - 7000187262जगत संवाद में आपका स्वागत है — खबरों का महाकुम्भ, निष्पक्ष निडरताजा खबरों के लिए जगत संवाद पढ़ते रहें
विश्व पर्यावरण दिवस पर ग्राम गोरतरा में किया गया पौधरोपण
क
कैलाश अहिरवार
राजनीति
📅 05 Jun 2026, 1:37 PM🕐 05 Jun 2026⏱ पढ़ने का समय: 1 मिनट
👁 15 व्यूज💬 0 टिप्पणियाँ
🔗 शेयर करें:
विश्व पर्यावरण दिवस पर ग्राम गोरतरा में किया गया पौधरोपण
शहडोल - विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, शहडोल द्वारा एक पेड़ मॉ के नाम अभियान अंतर्गत विशेष पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, जल संवर्धन एवं हरित वातावरण को बढावा देना।
कैप्शन यहाँ लिखें...
कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री देवेन्द्र सिंह, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी श्री अशोक तिवारी, एस.एन. शुक्ल विश्वविद्यालय की प्राध्यापक श्रीमती मनीषा शुक्ला, श्री विवेक पांडेय जिला समन्वयक मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद, श्रीमती कल्याणी बाजपेयी तथा नवांकुर संस्था के श्री लोकनाथ नामदेव सहित छात्र-छात्राओं एवं गणमान्य नागरिकों ने पौधरोपण किया एवं अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का संदेश दिया। सभी प्रतिभागियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया तथा समाज में हरियाली बढ़ाने एवं जल संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।