मध्य प्रदेश शिक्षक संघ, जिला इकाई – नर्मदापुरम
टीईटी संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु सांसद श्री दर्शन सिंह चौधरी को सौंपा ज्ञापन
मध्य प्रदेश शिक्षक संघ, जिला इकाई नर्मदापुरम द्वारा आज दिनांक 05 जुलाई 2026 (रविवार) को नर्मदापुरम स्थित सांसद जनसंपर्क कार्यालय में माननीय सांसद श्री दर्शन सिंह चौधरी (नर्मदापुरम–नरसिंहपुर संसदीय क्षेत्र) को टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) से संबंधित समस्याओं के निराकरण हेतु ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में संघ ने माननीय सांसद महोदय को अवगत कराया कि टीईटी संबंधी वर्तमान व्यवस्था के कारण प्रदेश एवं देश के लाखों शिक्षक मानसिक, सामाजिक एवं पारिवारिक चिंता से गुजर रहे हैं। संघ ने आग्रह किया कि वे अपने स्तर से भारत सरकार के समक्ष विषय को प्रभावी ढंग से रखें तथा आगामी मानसून सत्र में आवश्यक विधायी संशोधन/अध्यादेश लाने की पहल करें, जिससे वर्षों से कार्यरत लाखों शिक्षकों की समस्याओं का स्थायी समाधान हो सके और उनके परिवारों में सुरक्षा एवं खुशहाली बनी रहे।
इस अवसर पर माननीय सांसद महोदय ने ज्ञापन प्राप्त कर विषय पर सकारात्मक विचार करने तथा इसे संबंधित स्तर तक पहुँचाने का आश्वासन दिया।
ज्ञापन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मालकजी पटेल (जिला अध्यक्ष), अजीत सिंह भदौरिया (जिला सचिव), मनीष कुमार दुबे, श्रीमती माधवी दुबे, रोहित शुक्ला, अजय दुबे, सेवकराम इवने, देवेंद्र कुमार, अशोक मिश्रा, ललित सोनी, समदर्शी सोनी, छोटेलाल अहिरवार, नारायण सिंह अहिरवार, लखन सिंह राजपूत घनश्याम मेहरा, राजेश चौधरी, प्रेमसिंह सोनगरा, रामेश्वर मेहरा, देवेंद्र कुमार दीवान, मनीष हुरमाडे, अतुल कुमार दुबे, अरुण कुमार दुबे, वारेलाल कटारे, प्रवीण कुमार दुबे, रामलखन वर्मा, दिलीप कुमार गौर, राजकुमार बिल्लारे तथा दुर्गेश सुनानिया सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।
जारीकर्ता:
मालकजी पटेल
जिला अध्यक्ष
मध्य प्रदेश शिक्षक संघ
जिला इकाई – नर्मदापुरम (म.प्र.)
