थाना सीधी में शांति समिति की बैठक संपन्न - आगामी पर्वों को लेकर जनप्रतिनिधियों और युवाओं से मांगा सहयोग

​सीधी - थाना सीधी परिसर में आगामी त्योहारों और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया।

​बैठक की अध्यक्षता करते हुए थाना प्रभारी ने उपस्थित सभी लोगों से संवाद स्थापित किया और शांति व सौहार्द बनाए रखने की अपील की। थाना प्रभारी ने स्पष्ट निर्देश और समझाइश देते हुए कहा -
​सौहार्दपूर्ण वातावरण: सभी नागरिक आपसी भाईचारे और शांति के साथ आगामी त्योहार मनाएं।

​अफवाहों पर रोक - सोशल मीडिया पर फैलने वाली किसी भी भ्रामक खबर या अफवाह पर ध्यान न दें और न ही बिना पुष्टि के उसे साझा करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

​युवाओं की जिम्मेदारी - युवाओं से आह्वान किया गया कि वे क्षेत्र में सकारात्मक माहौल बनाने और कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें।

​सख्त कार्रवाई की चेतावनी - असामाजिक तत्वों और शांति व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कानूनी कार्रवाई करेगी।

​बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधियों और युवाओं ने पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाते हुए क्षेत्र में अमन-चैन बनाए रखने का संकल्प लिया। इस दौरान स्थानीय संभ्रांत नागरिक, विभिन्न वार्डों के प्रतिनिधि और पुलिस बल के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।