थाना रामनगर पुलिस ने विशेष अभियान के तहत 03 गुमशुदाओं को सकुशल दस्तयाब किया

जिले में संचालित विशेष अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री विक्रांत मुराब के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जगनाथ मारकाम तथा एसडीओपी कोतमा श्रीमती आरती शाक्य के निर्देशन में थाना प्रभारी रामनगर श्री सुमित कौशिक के नेतृत्व में थाना रामनगर पुलिस को गुमशुदाओं की तलाश में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई।

थाना रामनगर की टीम, जिसमें एएसआई विनोद नाहर एवं आरक्षक मूरत सिंह शामिल रहे, द्वारा लगातार प्रयास एवं प्रभावी तलाश के दौरान कुल 03 गुमशुदा व्यक्तियों को सकुशल दस्तयाब कर उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया।

दस्तयाब किए गए गुमशुदा(परिवर्तित नाम)-

1. शंभु केवट पिता स्व. तानू केवट, उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम बरतराई, थाना रामनगर।
    गुम इंसान क्रमांक 13/26
2. श्रीमती शमनी देवी पत्नी शंकर केवट, उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम हर्री, थाना रामनगर।
    गुम इंसान क्रमांक 16/26
3. महिका केवट पुत्री सुनील केवट, उम्र 18 वर्ष 04 माह, निवासी ग्राम सेमरा, थाना रामनगर।
    गुम इंसान क्रमांक 18/26

थाना रामनगर पुलिस द्वारा सभी गुमशुदाओं का पता लगाकर उन्हें सुरक्षित दस्तयाब किया गया तथा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही उपरांत उनके परिजनों को सुपुर्द किया गया है ।