थाना कोतमा द्वारा गांजा तस्करों के विरुद्ध की गई एक और कार्यवाही, 10 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफतार ।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय अनूपपुर श्री विक्रांत मुराब द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनूपपुर एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कोतमा के मार्गदर्शन में थाना कोतमा पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही की गई है ।
दिनांक 26.07.2026 को रात्रि में थाना कोतमा पुलिस द्वारा कस्बा देहात भ्रमण दौरान विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि जमगावं सेमरिया तरफ से एक मोटर सायकल में दो व्यक्ति सफेद बोरी में अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर कोतमा तरफ आने वाले हैं।सूचना से अवगत होकर तत्काल एक विशेष टीम रवाना की गई ।कुछ देर बाद जमगांव तरफ से एक मोटरसाइकल रोड पर आते हुए दिखाई दिया जिसमें 02 व्यक्ति बैठे थे जिनके संदेह होने पर वहां पुलिस द्वारा रोककर पकड़ा गया । नाम पता पूछने पर मोटर सायकल क्रमांक MP 65 ZB 8205 के चालक ने अपना नाम 01. सूरज यादव पिता मुंशी यादव उम्र 28 वर्ष निवासी मौहरी एवं 02. दिलीप साहू पिता जवाहर लाल साहू उम्र 19 वर्ष निवासी मौहरी टमकी टोला चौकी फुनगा थाना भालूमाड़ा का होना बताया । शक होने पर पुलिस द्वारा मोटर सायकल रोककर दोनो के बीच में रखे एक सफेद रंग की बोरी को चेक किया गया जिसमें 9.865 किग्रा0 अवैध मादक पदार्थ गांजा होना पाया गया ।
मादक पदार्थ गांजा मिलने पर स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में पंचनामा कार्यवाही पूर्ण की गई तथा कुल 9.865 किलोग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 150000/- रुपये एवं, मोटर सायकल वाहन जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 60000/- रुपए एवं दो नग मोबाइल कीमती 17000 रुपए कुल मशरूका 2,27,000 आरोपियों के कब्जे से विधिवत जप्त किया गया।
उक्त आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध धारा 8/20 (ब)एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। पूछताछ पर आरोपियों ने गांजा परमानंद पनिका उर्फ गोलू निवासी मौहरी एवं बेनीप्रसाद मेहरा निवासी मौहरी से लाना बताया है।जिनकी तलाश की जा रही है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतमा निरीक्षक श्री रत्नांबर शुक्ल के साथ सउनि सुखीनंद यादव , प्रधानआरक्षक रामखेलावन एवं प्रधान आरक्षक दिनेश राठौर एवं प्रधान आरक्षक संजीव त्रिपाठी एवं प्रधान आरक्षक ऋषि पासी ,आरक्षक अभय त्रिपाठी एवं स्वदेश चौहान म. आर. सुप्रिया त्रिपाठी तथा आर. चालक अनिल मरावी की विशेष भूमिका रही ।



