थाना कोतमा द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा तस्करों के विरुद्ध की गई कार्यवाही।

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय अनूपपुर श्री विक्रांत मुराब द्वारा गांजा तस्करों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनूपपुर एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कोतमा के मार्गदर्शन में थाना कोतमा द्वारा प्रभावी कार्यवाही की गईहै ।
दिनांक 03. 07.2026 को रात्रि में थाना कोतमा पुलिस द्वारा कोतमा हाईवे रोड में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग लगाई गई थी ।उसी दौरान बुढ़ानपुर तरफ से एक स्कूटी वाहन क्रमांक MP65ZB5023 चालक रोड पर आते हुए दिखाई दिया जो पुलिस की चेकिंग देखकर अपनी स्कूटी को वापस मोड़कर भागने लगा ।जिसे वहां मौके पर पुलिस द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया ।नाम पूछने पर स्कूटी चालक ने अपना नाम - अनिल सोनी पिता गौरी शंकर सोनी निवासी पुरानी बस्ती , कोतमा का होना बताया ।शक होने पर पुलिस द्वारा स्कूटी को चेक किया गया।चेक करने पर स्कूटी की डिक्की में खाकी रंग के 2 पैकेट मिले जिसमें अवैध मादक पदार्थ गांजा होना पाया गया ।

मादक पदार्थ गांजा मिलने पर स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में पंचनामा कार्यवाही पूर्ण की गई तथा कुल 2.050 किलोग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 30000/- रुपये एवं, स्कूटी वाहन जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 60000/- रुपए को आरोपी अनिल सोनी के कब्जे से विधिवत जप्त किया गया।

उक्त आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। पूछताछ पर आरोपी अनिल सोनी ने गांजा रज्जू उर्फ राजेन्द्र द्विवेदी निवासी वार्ड नं 4 कोतमा से लाना बताया है, जिसकी तलाश की जा रही है।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतमा निरीक्षक श्री रत्नांबर शुक्ल के साथ सउनि सुखीनंद यादव सउनि रामनारायण तिवारी, प्रधानआरक्षक रामखेलावन एवं प्रधान आरक्षक कपिल उइके एवं प्रधान आरक्षक सुरेंद्र सिंह एवं आरक्षक अभय त्रिपाठी की विशेष भूमिका रही ।