थाना बिजुरी पुलिस द्वारा अवैध रेत परिवहन के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई, लगभग ₹5,05,000 का मशरूका जप्त
पुलिस अधीक्षक, अनूपपुर श्री विक्रांत मुराब के निर्देशन में जिले में अवैध खनन एवं अवैध रेत परिवहन के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जगन्नाथ मरकाम एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्रीमती आरती शाक्य के मार्गदर्शन में थाना बिजुरी पुलिस द्वारा अवैध रेत परिवहन के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए लगभग ₹5,05,000 मूल्य का मशरूका जप्त किया गया।
घटना का विवरण
दिनांक 28.06.2026 को थाना बिजुरी पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्र में बिना वैध अनुमति के रेत का अवैध परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा भगता कॉलेज के पास, छतई कोठी मुख्य मार्ग पर घेराबंदी की गई। कुछ समय पश्चात एक लाल रंग का ट्रैक्टर-ट्रॉली आता दिखाई दिया, जिसे रोककर चेक किया गया। जांच के दौरान ट्रॉली में रेत लोड पाई गई।
वाहन चालक से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम नोहर सिंह पिता गणेश सिंह, उम्र 19 वर्ष, निवासी मझौली बताया। रेत परिवहन के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए कहने पर वह कोई भी वैध अनुमति अथवा दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके उपरांत अवैध रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को गवाहों के समक्ष विधिवत जप्त कर थाना परिसर में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया।
आरोपी नोहर सिंह पिता गणेश सिंह, निवासी मझौली के विरुद्ध अपराध क्रमांक पंजीबद्ध कर धारा 303(2), 317(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं धारा 4/21 खनिज अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।
उल्लेखनीय भूमिका
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विकास सिंह, सउनि प्रदीप अग्निहोत्री, प्रधान आरक्षक गोपाल सिंह, आरक्षक रामनिवास गुर्जर, आरक्षक विश्वजीत मिश्रा एवं आरक्षक प्रभाकर त्रिपाठी की सराहनीय एवं उल्लेखनीय भूमिका रही।
