सकोला-पकरिया की दुःखद घटना से मन अत्यंत व्यथित है।

1006384730.jpg

 कोतमा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सकोला-पकरिया में कंप्रेसर टैंक फटने से मेरे युवा कार्यकर्ता श्री प्रिंस साहू के असामयिक निधन का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ ये मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है ।


आज उनके निवास पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से भेंट की, अपनी गहरी शोक संवेदनाएँ व्यक्त कीं तथा इस कठिन समय में उन्हें ढांढस बंधाया। दिवंगत के पिता श्री मोती साहू एवं परिवारजनों को भरोसा दिलाया कि शासन स्तर पर उपलब्ध हरसंभव आर्थिक एवं प्रशासनिक सहायता शीघ्र उपलब्ध कराने का पूरा प्रयास किया जाएगा।

प्रिंस अपने पीछे मात्र 12 दिन की नवजात पुत्री को छोड़ गए हैं। यह अत्यंत पीड़ादायक और हृदय विदारक घटना है।

ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।