श्रावण माह के पहले सोमवार पर बस स्टैंड जयसिंहनगर स्थित शिव मंदिर पूजन एवं प्रसाद वितरण सम्पन्न

1006337372.jpg

 जयसिंहनगर l भगवान भोलेनाथ की आराधना की दृस्टि से प्रमुख पवित्र श्रावण माह की शुरुआत के साथ ही शिव भक्तो मे उत्साह का वातावरण बन चुका है श्रावण माह के प्रथम सोमवार के अवसर पर जगह जगह मंदिरो मे भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना करते भगवान भोलेनाथ के भक्त बड़ी संख्या मे दिखाई देते है इसीक्रम मे बस स्टैंड जयसिंहनगर स्थित भगवान शिव की मंदिर मे भी श्रावण माह के पहले सोमवार के अवसर पर शिव भक्तो की भीड़ बनी रही जहाँ जयसिंहनगर विकास मंच के तत्वाधान मे सर्वप्रथम विधिवत पूजा पाठ का आयोजन कर खिचड़ा प्रसाद का वितरण नगर के भक्तजनो के बीच किया गया l विदित है की विगत कई वर्षो से जयसिंहनगर के युवाओं के द्वारा बस स्टैंड स्थित शिव मंदिर मे प्रत्येक श्रावण माह मे इस प्रकार के आयोजन भक्तिमय माहौल मे उत्साह पूर्वक पूर्व मे भी किया गया है और इसीक्रम मे इस वर्ष भी कार्यक्रम के क्रम को जारी रखा गया है l


जयसिंहनगर विकास मंच के तत्वाधान मे आयोजित पूजा अर्चना एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम मे मुख्य रूप से नगर के युवाओं मे से आलोक गुप्ता, प्रवीण ताम्रकार, रोहित तिवारी,अभी गुप्ता, प्रवीण गुप्ता, निलोतपल द्विवेदी,अभिषेक केशरवानी, डॉ. राजेश गुप्ता, अप्पू तिवारी, निशांत राव, राहुल ताम्रकार, शुभम केशरवानी, सीरीश सोनी, राजेंद्र शर्मा, पिंटू केवट, सुशील कुमार कुशवाहा, बंटी कुशवाहा, देवेंद्र गुप्ता, अखिल भाटिया, राहुल सोनी, अमित गुप्ता एवं हिमांशु गुप्ता सहित समिति के अन्य कार्यकर्ता एवं भक्त जनो का सहयोग सराहनीय रहा l