शिवसेना की पहल पर बड़ी कार्रवाई: 29 मई तक हटेगा नारायण सिंह का अवैध निर्माण

जमुना कोतमा, अनूपपुर। -  शिवसेना के दमदार ज्ञापन का असर आखिरकार जमीन पर दिख गया। संगठन द्वारा कॉलरी प्रबंधन को दिए गए ज्ञापन के बाद SECL प्रबंधन की कुंभकर्णी नींद टूटी और वर्षों से लंबित अवैध कब्जे पर कड़ी कार्रवाई शुरू हो गई।

1005751704.jpg
कैप्शन यहाँ लिखें...

 


शिवसेना मध्यप्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष माननीय पप्पू तिवारी जी* द्वारा मामले को गंभीरता से संज्ञान में लेने के बाद ही प्रशासन हरकत में आया। उनके निर्देश पर शिवसैनिकों ने SECL संपदा अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर नारायण सिंह पिता स्व. गंगा सिंह द्वारा किए गए अवैध निर्माण को हटाने की मांग की थी।

*पप्पू तिवारी जी की सक्रियता रंग लाई* और संपदा अधिकारी, साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड, जमुना कोतमा क्षेत्र ने *22/04/2026 को ध्वस्तीकरण आदेश क्रमांक 10/2026* जारी कर दिया। आदेश में स्पष्ट निर्देश है कि *वार्ड नं. 7, जमुना कालरी स्थित अवैध निर्माण को 29/04/2026 तक स्वयं हटाया जाए*, अन्यथा प्रशासन बुलडोजर चलाकर हटाएगा।
1005751743.jpg
कैप्शन यहाँ लिखें...

 


आदेश में बताया गया है कि उक्त निर्माण SECL की लोक परिसर भूमि पर अवैध रूप से किया गया था। लोक परिसर अधिनियम 1971 की धारा 5(1) के तहत यह कार्रवाई की जा रही है।
*क्षेत्र में पप्पू तिवारी जी शिव चक्रवर्ती ,राजेश महाराणा  की जमकर तारीफ* हो रही है। शिवसैनिकों का कहना है कि प्रांतीय अध्यक्ष ने फिर साबित कर दिया कि शिवसेना केवल नारेबाजी नहीं करती, जमीन पर उतरकर परिणाम देती है। *"छोटे से छोटे कार्यकर्ता के साथ खड़े हैं सारे शिवसैनिक"* - इस संकल्प को पप्पू तिवारी जी ने सच कर दिखाया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि महीनों से ये अवैध कब्जा चर्चा का विषय था, लेकिन शिवसेना के हस्तक्षेप के बाद ही 7 दिन में आदेश जारी हुआ। संगठन की इस जीत से कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश है।

 - सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। जनता की आवाज बनकर शिवसेना आगे भी ऐसे मुद्दों पर संघर्ष करती रहेगी।
शिव चक्रवर्ती
संभागीय कार्यकारिणी सदस्य