शहडोल जिले के जयसिंहनगर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम भटीगामा में आज, 9 अगस्त 2026 को 'विश्व आदिवासी दिवस' पूरे उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया
जयसिंहनगर भव्य बाइक रैली से हुआ शुभारंभकार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9:00 बजे एक भव्य बाइक रैली के साथ हुई, जो सुबह 11:00 बजे तक क्षेत्र के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। रैली में बड़ी संख्या में युवाओं और ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। हाथों में पारंपरिक प्रतीक चिन्ह व ध्वज लिए युवाओं ने जयकारों के साथ अपनी संस्कृति, अधिकारों और प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम व संबोधन
रैली के पश्चात मुख्य समारोह स्थल पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां प्रकृति पूजन और आदिवासी समाज के महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर विधिवत शुभारंभ हुआ। मंच का सफल संचालन हेमकरण सिंह मरकाम द्वारा किया गया।
समारोह में समाजसेवी व वरिष्ठ पत्रकार दिलीप सिंह एवं अन्य गणमान्य नागरिक विशेष रूप से मौजूद रहे। वक्ताओं ने अपने संबोधन में आदिवासी समाज की समृद्ध विरासत, शिक्षा के प्रसार, जल-जंगल-जमीन के संरक्षण का संदेश दिया गया
सांस्कृतिक कार्यक्रम व संबोधन रैली के पश्चात मुख्य समारोह स्थल पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां प्रकृति पूजन और आदिवासी समाज के महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर विधिवत शुभारंभ हुआ। मंच का सफल संचालन हेमकरण सिंह मरकाम द्वारा किया गया।
समारोह में समाजसेवी व वरिष्ठ पत्रकार दिलीप सिंह एवं अन्य गणमान्य नागरिक विशेष रूप से मौजूद रहे। वक्ताओं ने अपने संबोधन में आदिवासी समाज की समृद्ध विरासत, शिक्षा के प्रसार, जल-जंगल-जमीन के संरक्षण और सामाजिक एकजुटता पर जोर दिया।
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय कलाकारों और युवाओं द्वारा पारंपरिक लोकनृत्य व सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं। अंत में आयोजकों ने बाइक रैली में शामिल युवाओं, अतिथियों और उपस्थित ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में दिलीप सिंह मार्को दिलीप कुमार मरावी राजेश सिंह मार्को प्रकाश सिंह परस्ते विपिन सिंह झींकराम व गायक जितेन्द्र सिंह श्याम सह गायक पुष्पेन्द्र सिंह यूइके का विशेष योगदान रहा।



