विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 7000187262जगत संवाद में आपका स्वागत है — खबरों का महाकुम्भ, निष्पक्ष निडरताजा खबरों के लिए जगत संवाद पढ़ते रहेंविज्ञापन के लिए संपर्क करे - 7000187262जगत संवाद में आपका स्वागत है — खबरों का महाकुम्भ, निष्पक्ष निडरताजा खबरों के लिए जगत संवाद पढ़ते रहें
सेक्टर स्तरीय ‘माटी गणेश–सिद्ध गणेश’ प्रशिक्षण कार्यक्रम सीएम राइस स्कूल निगवानी सेक्टर क्रमांक-0१ में सम्पन्न ,जिसमें पर्यावरण के रूप में एक पेड़ मां के नाम पौधा रोपण किया गया अनूपपुर - आज दिनांक 12 सितंबर 2026 को मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद अनूपपुर के नेतृत्व में विकास खंड समन्वयक श्री सरिमन साकेत जी कि उपस्थिति में एवं संस्था के अध्यक्ष हीरेंद्र तिवारी जी के मार्गदर्शन में पर्यावरण संरक्षण एवं भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विकासखंड कोतमा के सेक्टर क्र. 1 निगवानी में नवंकुर नवाकुर संस्था भगता ग्राम विकास समिति कोतमा के सहयोग से ‘माटी गणेश–सिद्ध गणेश’ अभियान के अंतर्गत मिट्टी से गणेश प्रतिमा निर्माण प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में प्रशिक्षक के रूप में उपस्थित रूपा रावत जी, ज्ञानू वर्मा जी, ने उपस्थित प्रतिभागियों को सरल एवं चरणवध्य तरीके से हाथों से प्राकृतिक मिट्टी द्वारा भगवान गणेश की प्रतिमाओं का निर्माण कर प्रशिक्षित किया गया एवं निर्मित मिट्टी की प्रतिमाओं को अपनाने तथा पर्यावरण के अनुकूल तरीके से गणेश उत्सव मनाने का संदेश दिया गया कार्यक्रम में उपस्थित सीएम राइस स्कूल के प्राचार्य sp प्रजापति जी, हेड मास्टर श्री इंद्रमणि पांडे जी,अन्य सभी शिक्षक,नवाकुर सखी , प्रस्फुटन समिति सदस्यों ने उत्साहपूर्वक प्रतिमा निर्माण में सहभागिता की, इस प्रशिक्षण कार्यशाला का उद्देश्य लोगों को मिट्टी से बनी गणेश प्रतिमाओं के उपयोग के प्रति जागरूक करना और पर्यावरण संरक्षण में जनभागीदारी सुनिश्चित करना रहा। माटी से सृजन, माटी में विलय”
मिट्टी से प्रतिमा बनाकर यह समझाया जाता है कि मनुष्य और प्रकृति का संबंध बहुत गहरा है—जिस मिट्टी से जीवन मिलता है, उसी में अंततः सब कुछ विलीन होता है।
पर्यावरण संरक्षण मिट्टी की प्राकृतिक प्रतिमा पानी में आसानी से घुल जाती है। इससे प्लास्टर ऑफ पेरिस और रासायनिक रंगों से होने वाले जल एवं मिट्टी प्रदूषण को कम करने में मदद मिलती है। “सिद्ध गणेश” का भाव यहाँ “सिद्ध गणेश” का भाव भगवान गणेश की पूजा के साथ संकल्प की सिद्धि से जोड़ा जा जाता है—अर्थात् गणेश उत्सव के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेकर उसे व्यवहार में उतारना होगा । “माटी के गणेश—प्रकृति का सम्मान, स्वच्छ जल—स्वस्थ जीवन और पर्यावरण संरक्षण हमारा संकल्प।” ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति उरतान ,सिलपुर, निगवानी, नीरज द्विवेदी जी, रूपा रावत जी, ज्ञानू वर्मा जी cmcldp छात्र- छात्रा उपस्थित रहे। सीएम राइस स्कूल निगवानी के जिसमें 90 छात्रों ने इस सराहनीय कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।