सागर चौरसिया समाज ने एल्डरमैन अभिषेक (अंकु) चौरसिया का किया सम्मान

सागर। सागर नगर निगम में मनोनीत एल्डरमैन एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला मंत्री अभिषेक (अंकु) चौरसिया का सागर चौरसिया समाज द्वारा सम्मान समारोह आयोजित कर सम्मान किया गया।
1006280694.jpg

 इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजनों ने श्री चौरसिया का पुष्पमाला पहनाकर एवं शॉल-श्रीफल भेंट कर अभिनंदन किया। वक्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि वे अपने नवीन दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ करते हुए समाज और नगर के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।


सम्मान के उपरांत अभिषेक (अंकु) चौरसिया ने चौरसिया समाज के सभी वरिष्ठजनों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए प्रेरणा और जिम्मेदारी दोनों है। उन्होंने कहा कि समाज का स्नेह, विश्वास एवं आशीर्वाद सदैव उन्हें जनसेवा के पथ पर आगे बढ़ने की शक्ति प्रदान करता रहेगा। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे नगर एवं समाज के हित में निरंतर सक्रिय रहकर जनसेवा के कार्यों को प्राथमिकता देंगे।

कार्यक्रम में चौरसिया समाज के वरिष्ठजन, समाजसेवी, युवा एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।