राष्ट्रीय नवजागरण पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक कल भोपाल में, नगरीय निकाय चुनाव की बनेगी रणनीति

​भोपाल। राष्ट्रीय नवजागरण पार्टी मध्य प्रदेश इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक 26 अक्टूबर को राजधानी भोपाल में आयोजित की जाएगी। बैठक नेहरू नगर चौराहा स्थित जैन टावर (प्रथम तल, मकान नंबर F/3) में दोपहर 12:00 बजे से शुरू होगी।

​बैठक के मुख्य एजेंडे के संबंध में पार्टी के प्रांतीय अध्यक्ष एडवोकेट जी. डी. बड़ोदिया ने बताया कि आगामी नगर निगम, नगर पालिका एवं नगर पंचायत चुनावों को लेकर पार्टी पूरी गंभीरता से मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है। बैठक में आगामी चुनावों की ठोस रणनीति तैयार की जाएगी। इसके साथ ही संगठन के विस्तार और अधिक से अधिक नए सदस्यों को पार्टी से जोड़ने के लिए व्यापक विचार-विमर्श कर कार्ययोजना बनाई जाएगी।

​इस महत्वपूर्ण बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय डी. पी. दुबे विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। बैठक में प्रदेश के सभी जिला अध्यक्षों, वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को अनिवार्य रूप से समय पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।