विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 7000187262जगत संवाद में आपका स्वागत है — खबरों का महाकुम्भ, निष्पक्ष निडरताजा खबरों के लिए जगत संवाद पढ़ते रहेंविज्ञापन के लिए संपर्क करे - 7000187262जगत संवाद में आपका स्वागत है — खबरों का महाकुम्भ, निष्पक्ष निडरताजा खबरों के लिए जगत संवाद पढ़ते रहें
📅 19 Aug 2026, 2:33 PM🕐 19 Aug 2026⏱ पढ़ने का समय: 1 मिनट
👁 34 व्यूज💬 0 टिप्पणियाँ
🔗 शेयर करें:
राष्ट्रगौरव का गौरवपूर्ण क्षण
श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, कलेक्टर, डिंडौरी डिंडौरी - हमारे समाज के संस्थापक सदस्य एवं वरिष्ठ समाजसेवी श्री एल. एल. पवार जी की सुपुत्री श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, कलेक्टर, डिंडौरी द्वारा 80वें स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व पर ध्वजारोहण कर पुलिस परेड की सलामी लेना सम्पूर्ण समाज के लिए अत्यंत गौरव और हर्ष का विषय है।
यह केवल पवार परिवार की उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरे समाज की प्रतिभा, संस्कार और सामर्थ्य का गौरवपूर्ण परिचय है। प्रशासनिक दायित्व के सर्वोच्च मंच पर समाज की बेटी को राष्ट्रध्वज फहराते और पुलिस परेड की सलामी लेते देखना हम सभी के लिए सचमुच सीना गर्व से चौड़ा कर देने वाला क्षण है।
श्रीमती अंजू पवन भदौरिया जी को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए सादर सेल्यूट एवं स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ।
ईश्वर से कामना है कि समाज की ऐसी प्रतिभाएँ निरंतर आगे बढ़ें और हमारी युवा पीढ़ी भी शिक्षा, संस्कार, परिश्रम, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा को अपना जीवन-मंत्र बनाकर ऐसे ही गौरवपूर्ण कीर्तिमान स्थापित करे।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर समस्त समाजजनों, आदरणीय श्री एल. एल. पवार जी एवं सम्पूर्ण पवार परिवार को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ।
“समाज की बेटी जब राष्ट्रध्वज को सलामी देती है, तो उस क्षण केवल एक परिवार नहीं, पूरा समाज गौरवान्वित होता है।”