राजस्व अधिकारियों को दिया गया तकनीकी प्रशिक्षण

शहडोल - शहडोल संभाग अंतर्गत तीनों जिलों के समस्त राजस्व अधिकारी तहसीलदार , नायब तहसीलदार को संभागायुक्त कार्यालय से संभागीय सलाहकार आर सी एम एस श्री उपेंद्र त्रिपाठी के द्वारा तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
प्रशिक्षण में राजस्व विभाग ने नामांतरण की प्रक्रिया को रजिस्ट्री से सीधे जोड़ दिया है मतलब रजिस्ट्री करवाते ही प्रकरण सीधे संबंधित राजस्व न्यायालय के आर सी एम एस पोर्टल में आता है पहले ये प्रक्रिया पूरे रकबे की रजिस्ट्री में प्रारंभ हुई थी इस लिये इस साइबर तहसील 1.0 कहा गया उसके बाद आर सी एम एस में विभाग द्वारा बंटवारे की रजिस्ट्री का नामांतरण भी साइबर तहसील में जोड़ा गया जिसको साइबर तहसील 2.0 कहा गया, उसके अंतर्गत आपत्ति, क्षेत्रीय तहसीलदार द्वारा आदेश इत्यादि के बारे में बताया गया ।

प्रशिक्षण में लोकसेवा से प्राप्त प्रकरणों ,वरिष्ठ न्यायालय में चल रहे प्रकरणों में दस्तावेज उपलब्ध कराने, अभिलेखागार व्यवस्थित रखने के साथ साथ नकल के आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही करने के बारे में भी बताया गया , साथ ही नामांतरण , बंटवारा, सीमांकन के प्रकरण पूर्णतः ऑनलाइन लोकसेवा से , ई सेवा ऐप से लेने हेतु भी बताया गया ।

प्रशिक्षण में तहसीलदार सोहागपुर भावना डेहरिया ,तहसीलदार मानपुर पंकज नयन तिवारी,तहसीलदार जयसिंहनगर सुषमा धुर्वे ,तहसीलदार नौरोजाबाद अभयानंद, तहसीलदार सुमित गुर्जर ,अंकिता पांडे सहित अन्य   राजस्व अधिकारी उपस्थित रहे।