पुलिस सहायता केन्द्र वेकंटनगर थाना जैतहरी जिला अनूपपुर (म.प्र.) द्वारा एक नाबालिग बालिका को दस्तयाब कर किया गया परिजनो के सुपुर्द

 दिनांक 08/05/2026 को एक व्यक्ति ने अपनी 16 वर्ष, 10 माह, की नाबालिक लड़की के अचानक घर से लापता हो जाने की रिपोर्ट पुलिस सहायता केंद्र वेंकटनगर थाना जैतहरी में की गयी थी जिस पर थाना जैतहरी में अपराध क्र. 178/2026 धारा 137(2) BNS का पंजीबद्ध किया जाकर श्रीमान प्रभारी पुलिस अधीक्षक महोदय अनूपपुर श्री जगन्नाथ मरकाम व श्रीमान एस०डी०ओ०पी० महोदय पुष्पराजगढ़ श्री नवीन तिवारी के निर्देशन में व थाना प्रभारी जैतहरी श्री अमर वर्मा के निर्देशन में गुमसुदाओं की पता तलाश हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत वेंकटनगर पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका की पता तलाश की जा रही थी वेंकटनगर पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुये नाबालिग बालिका की पता तलाश की गई जो नाबालिक बालिका को दिनांक 16/05/2026 को वेंकटनगर से दस्तयाब कर परिजनो के सुपुर्द किया गया ।
 उक्त कार्यावाही में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक प्रवीण कुमार साहू, सउनि. सुरेश कुमार अहिरवार आर. 288विजय टाटू की सराहनीय भूमिका रही ।