विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 7000187262जगत संवाद में आपका स्वागत है — खबरों का महाकुम्भ, निष्पक्ष निडरताजा खबरों के लिए जगत संवाद पढ़ते रहेंविज्ञापन के लिए संपर्क करे - 7000187262जगत संवाद में आपका स्वागत है — खबरों का महाकुम्भ, निष्पक्ष निडरताजा खबरों के लिए जगत संवाद पढ़ते रहें
पर्यावरण संरक्षण के तहत जयसिंहनगर में वृहद पौधारोपण, जिला जज और नगर परिषद अध्यक्ष ने रोपे पौधे
आदिवासी कन्या परिसर में नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई, छात्राओं से कहा - नशा परिवार को करता है बर्बाद
जयसिंहनगर - पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से शनिवार को आदिवासी आवासीय कन्या परिसर जयसिंहनगर के खेल मैदान में वृहद पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री शिवलाल केवट एवं अध्यक्षता नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती सुशीला शुक्ला ने की।
ज और जनप्रतिनिधियों ने रोपे पौधे
जिला न्यायाधीश श्री केवट ने विद्यालय के नवनिर्मित खेल मैदान में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए। इस अवसर पर उन्होंने छात्राओं से कहा कि लगाए गए पौधों की सुरक्षा हर हाल में करना होगी तभी पर्यावरण संरक्षण का उद्देश्य पूरा होगा।
कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती सुशीला शुक्ला, नगर निरीक्षक श्री अजय बैगा, नायब तहसीलदार शिवप्रसाद सिंह, विद्यालय के मार्गदर्शक शिवप्रसाद पांडे, निर्देशक सनत पांडे, अधिवक्ता नरेंद्र शुक्ला, संतोष तिवारी, रुद्र प्रताप सिंह सहित अन्य गणमान्य लोगों ने पौधे रोपित किए।
छात्राओं को दिलाई नशा मुक्ति की शपथ
पौधारोपण के पश्चात विद्यालय के सभागार में नशा मुक्ति कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला न्यायाधीश श्री केवट ने छात्राओं को नशा न करने की शपथ दिलाई।
उन्होंने कहा कि नशा नाश का कारण है। इसके कारण पूरा परिवार तबाह हो जाता है। सभी छात्राओं का नैतिक कर्तव्य है कि वे अपने घर, परिवार एवं समाज में होने वाली नशाखोरी को रोकने का प्रयास करें।
इनकी रही उपस्थिति
कार्यक्रम में प्राचार्य श्री उमेश चतुर्वेदी, नीरज मिश्रा, उमेश द्विवेदी, शांतनु बिहारी मिश्रा, मदन सिंह परस्ते, पुलिस स्टाफ से ASI गौतम, अर्जुन बथेल, वरिष्ठ नागरिक परशुराम द्विवेदी, भाजपा मंडल मंत्री आदेश शुक्ला, मीडिया से दिनेश पयासी, पंकज पांडेय सहित बड़ी संख्या में विद्यालय की छात्राएं उपस्थित रहीं।