प्रसिद्ध लेखक ओमप्रकाश मेहरा द्वारा लिखित पुस्तक "मेरे जज़्बात (कुछ छुए, कुछ अनछुए पहलू)" का भव्य विमोचन 

1006272786.jpg

 मध्यप्रदेश क़े भोपाल शहर मै माँ वैष्णो धाम आदर्श नवदुर्गा मंदिर प्लेटनियम प्लाजा पर प्रसिद्ध लेखक ओमप्रकाश मेहरा द्वारा लिखित पुस्तक "मेरे जज़्बात (कुछ छुए, कुछ अनछुए पहलू)" का भव्य विमोचन मध्य प्रदेश शासन के मंत्री श्री विश्वास सारंग के करकमलों द्वारा संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम एक गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में गणमान्य अतिथि, संत-मण्डली, समाजसेवी, साहित्यकार एवं पाठकगण उपस्थित रहे।

1006272795.jpg
लेखक ओमप्रकाश मेहरा 

 

​पुस्तक में लेखक ने अपने जीवन के विविध अनुभवों, भावनाओं और समाज के उन पहलुओं को बहुत ही संवेदनशीलता और सरल भाषा में प्रस्तुत किया है, जो आमतौर पर अनकहे रह जाते हैं। यह पुस्तक पाठकों को आत्मचिंतन और सकारात्मक सोच की ओर प्रेरित करती है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्री विश्वास सारंग ने कहा कि "मेरे जज़्बात" जैसी पुस्तकें समाज में संवेदनशीलता और मानवता को जागृत करने का कार्य करती हैं। उन्होंने लेखक को इस महत्वपूर्ण कृति के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह पुस्तक युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत सिद्ध होगी।

​लेखक ओमप्रकाश मेहरा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और बताया कि यह पुस्तक उनके दिल के बहुत करीब है। उनका उद्देश्य समाज में प्रेम, सद्भाव और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना है।