प्रियंका यादव ने 10वीं में प्राप्त किया 92%अंक शहर का नाम रोशन किया
बिलासपुर। शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला तिफरा (SAGES) की छात्रा कु. प्रियंका यादव ने की कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में 92.5% अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
गोड़पारा, बिलासपुर निवासी श्रीमती शांती यादव एवं श्री संजय यादव की पुत्री प्रियंका यादव बचपन से ही मेधावी छात्रा रही हैं। उन्होंने अपनी इस सफलता से परिवार, विद्यालय एवं समाज का नाम रोशन किया है।
प्रियंका ने अपनी उपलब्धि का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों एवं अपनी मेहनत को दिया है। उनकी इस सफलता पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है तथा सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
प्रदेश संयुक्त सचिव छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज मनोज यादव एवं महिला प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती शारदा यादव ने बधाई देते हुए कहा कि प्रियंका आगे भी इसी तरह सफलता के नए आयाम स्थापित करें।


