प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर सीतामढ़ी राम मंदिर में प्रज्ज्वलित हुआ ‘आशीर्वाद का दीया’

​सीतामढ़ी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत रामपथ गमन स्थित प्रसिद्ध श्री राम मंदिर में 'आशीर्वाद का दीया' प्रज्ज्वलन समारोह श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और गणमान्य नागरिकों ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन की मंगलकामना की।

​समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि ‘आशीर्वाद का दीया’ केवल एक ज्योति नहीं, बल्कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सेवा, समर्पण और जनकल्याण की रोशनी पहुँचाने का संकल्प है। इस अवसर पर पार्टी की ओर से जनसेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का आह्वान किया गया।

​प्रमुख लोगों की रही गरिमामयी उपस्थिति
इस पावन अवसर पर मुख्य रूप से -
​संगठन पदाधिकारी: भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय गुप्ता, मंडल उपाध्यक्ष नंदलाल नापित, उग्रसेन सिंह, बूथ अध्यक्ष दिनेश सिंह व मनीष बर्मन।
​प्रशासनिक प्रतिनिधि - जनपद पंचायत इंजीनियर आशुतोष चतुर्वेदी एवं ग्राम पंचायत सचिव सुरेंद्र पांडे।

​गणमान्य नागरिक - उदय सिंह, रामदास, शिव सिंह, श्रीमती दुर्गावती, श्रीमती रागनी शुक्ला, श्रीमती काजल कावर, श्रीमती संगीता कावर एवं श्रीमती गुड़िया कावर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।