प्रधानमंत्री के 76वें जन्मदिन पर ग्राम पंचायत कतिरा मे आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम सम्पन्न
ग्राम खुशरवाह के चूँदी नदी स्थित सिद्ध बाबा आश्रम मे एक हजार दिये जलाकर सुंदरकांड के पाठ के साथ सम्पन्न हुआ आयोजन
जयसिंहनगर l देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर 2026 से 17 अक्टूबर 2026 तक नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत देश भर मे शुरू हुई l सेवा संकल्प अभियान के तहत देशभर मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर उत्तम स्वस्थ एवं दीर्घायु की कामना करते हुए विभिन्न स्थानों पर आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम के तहत दिये जलाकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया l इसीक्रम मे जनपद पंचायत जयसिंहनगर के अंतर्गत ग्राम पंचायत कतीरा मे भी आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम का भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ l
सिद्ध बाबा आश्रम मे सुंदर कांड के पाठ के साथ एक हजार दिये जलाए गए
ग्राम पंचायत कतिरा अंतर्गत ग्राम खुसरवाह मे स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल सिद्ध बाबा आश्रम मे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सुन्दरकांड का पाठ कर एक हजार दिये जलाकर आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया l आयोजन मे बड़ी संख्या मे ग्राम पंचायत कतिरा के सरकार की योजना से लाभ प्राप्त लाभार्थी एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे l
इनकी रही उपस्थित
ग्राम पंचायत कतिरा मे आयोजित आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम मे अनुविभागीय अधिकारी राजस्व काजोल सिंह, जनपद पंचायत जयसिंहनगर के अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी अनुराग निगम, एसडीओ श्री बृजेंद्र सिंह, सरपंच कलावती कोल, उपसरपंच ज्योति रावेंद्र शर्मा,मंडल अध्यक्ष भाजपा जयश्री कचेर, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामनारायण पाण्डेय, सांसद प्रतिनिधि रावेंद्र कुमार शर्मा, भाजपा मंडल महामंत्री हिमांशु गुप्ता, मंडल उपाध्यक्ष अनूप मिश्रा, मंडल उपाध्यक्ष उमेश गुप्ता,सोशल मीडिया प्रभारी राजेंद्रशर्मा,पिछड़ा वर्ग जिला कोषाध्यक्ष लाल बहादुर कचेर, पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार वर्मा, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष दिवाकर पयासी, मीडिया जगत से पत्रकार राकेश गुप्ता, सेक्टर उप यंत्री संदीप मेहरा, उप यंत्री हेमंत पटले, उपयंत्री मनोज शुक्ला पूजा पांडे, शुभम तिवारी, सतीश गौतम सचिव संतोष नामदेव, ग्राम रोजगार सहायक श्रीमती सुमन द्विवेदी, पूर्व सरपंच रोहिणी प्रसाद कोल एवं हजारों की संख्या में उपस्थित समस्त जनता जनार्दन उपस्थित रहे l



