पंडित अटल बिहारी वाजपेई शासकीय महाविद्यालय जयसिंहनगर मे स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन के अंतर्गत ब्यूटीशियन कोर्स का शुभारंभ
शहडोल। दिनांक 16 /9 /2026 को महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.उत्तम सिंह के मार्गदर्शन में यह कार्य का शुभारंभ हुआ सर्वप्रथम मां सरस्वती को दीप प्रज्वलित कर स्वागत वंदन कर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ ।
माननीय प्राचार्य महोदय द्वारा इस प्रशिक्षण से भविष्य में रोजगार की प्राप्ति तथा आत्मनिर्भर कैसे बनें इसके लिए सभी को शुभकामनाएं दिया गया विवेकानंद कैरियर प्रकोष्ठ के प्रभारी डॉक्टर यदुवीर मिश्रा सर के निर्देशन एवं कार्यक्रम की संयोजिका श्रीमती रागिनी गुप्ता के अथक प्रयास से महाविद्यालय से दिनांक 16/09/2026 से 15/10/2016 तक सौन्दर्य प्रसाधक का प्रशिक्षण चलेगा इसके लिए प्रशिक्षक के रूप में सुश्री अल्का गुप्ता सौंदर्य विशेषज्ञ के निर्देशन में यह कार्य संपन्न होगा जिसमें महाविद्यालय की छात्राएं लाभान्वित होंगी कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद कैरियर प्रकोष्ठ के प्रभारी द्वारा छात्रों को यह बताया गया कि आप इस कोर्स से लाभान्वित होकर स्वयं का रोजगार खोल सकते हैं एवं अपनी कला को अपने क्षेत्र के अलावा बाहर भी जाकर इसका उपयोग कर सकते हैं
इसी तारतम्य में वनस्पति विभाग से डॉक्टर सौरभ मदन द्वारा ब्यूटीशियन के फायदे एवं प्राकृतिक चीजों का उपयोग कैसे करें इसके बारे में बताया गया इस कार्यक्रम के शुभारंभ में महाविद्यालय के समस्त स्टाफ व छात्राएं उपस्थित रहीं कार्यक्रम का सफल संचालन कार्यक्रम की संयोजिका श्रीमती रागिनी गुप्ता द्वारा किया गया एवं आभार डॉ .अर्चना जायसवाल हिंदी विभाग द्वारा किया गया।



