पानी बचाओ जीवन बचाओ-वर्षा जल संचयन अपनाओ
दिनेश चौधरी शहडोल
जल के संचयन के लिए बनाएं जा रहे रेन वाटर हार्वेस्टिंग
जल प्रकृति द्वारा प्रदत्त एक अमूल्य उपहार है, जो समस्त जीव-जगत के अस्तित्व का आधार है। बिना जल के जीवन की कल्पना भी संभव नहीं है। इसलिए हमें जल की एक-एक बूंद के महत्व को समझना होगा और इसके संरक्षण के लिए जागरूक होना होगा।
प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में जल के संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में 30 जून तक जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत नवीन खेत तालाब, बोरी बंधान, रैन वाटर हार्वेेस्टिंग जैसे अन्य कार्य किये जा रहे है। इन कार्यो से वर्षा ऋतु में होने वाली वर्षा के जल का संचयन होगा और धरा के जल स्तर में वृद्वि होगी वहीं स्थानीय लोगो के लिए फसल सिंचाई जैसे अन्य कार्यों में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित होगी।
कलेक्टर डॉ. केदार सिंह के निर्देशानुसार जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत वर्षा जल के संचयन हेतु शहडोल जिले के शासकीय भवनो में रैन वाटर हार्वेस्टिंग का कार्य किया जा रहा है।
इसी अनुक्रम में जनपद पंचायत जयसिंहनगर के ग्राम पंचायत पोड़ी कला, ऑगनवाड़ी केंद्र अमरहा टोला, ग्राम पंचायत बड़काडोल, जनपद पंचायत गोहपारू के ग्राम पंचायत लफदा, देवरी,जनपद पंचायत बुढार के ग्राम पंचायत मलया सहित अन्य ग्राम पंचायतो में भी रैन वाटर हार्वेस्ंिटग का कार्य किया गया।
#जल_गंगा_संवर्धन_अभियान


