नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

राजनगर! उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार संचालित "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान के अंतर्गत शासकीय महाविद्यालय में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राजनगर थाना प्रभारी श्री सुमित कौशिक ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों, इससे होने वाली सामाजिक एवं स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं तथा युवाओं की जिम्मेदारियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल एवं सकारात्मक गतिविधियों में सहभागिता करने का आह्वान किया।
महाविद्यालय के प्राचार्य मयंक ठाकुर ने अभियान की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला तथा विद्यार्थियों को जागरूक नागरिक के रूप में समाज में सकारात्मक संदेश प्रसारित करने हेतु प्रेरित किया कार्यक्रम में महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक सुश्री मीरा पाव, श्री संजय दास पनिका तथा अतिथि विद्वान अनुसुइया रजक, श्री आनंद मिश्रा, श्री दिग्विजय पाटिल, श्री मनोज जायसवाल एवं श्रीमती भावना सिंह उपस्थित रहे। सभी ने विद्यार्थियों को नशामुक्त जीवन अपनाने एवं समाज में जागरूकता फैलाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने नशे से दूर रहने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।