नशे में स्टेयरिंग थामने वालों पर अनूपपुर पुलिस का प्रहार

पुलिस अधीक्षक अनूपपुर के सख्त निर्देश पर यातायात पुलिस की कठोर कार्यवाही— 3 ट्रक और 1 स्कॉर्पियो सहित 4 वाहन जब्त

अनूपपुर - सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और आमजन के जीवन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री विक्रांत मुराब (IPS) के सख्त निर्देश पर यातायात पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध जिलेभर में लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान नियमों की अनदेखी कर नशे की हालत में वाहन चलाते पाए गए चालकों पर कठोर वैधानिक कार्रवाई करते हुए 3 ट्रक एवं 1 स्कॉर्पियो को जब्त कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

कार्यवाही के दौरान ट्रक क्रमांक CG 10 AZ 2508, MP 20 ZU 7854, MH 04 JK 8154 तथा स्कॉर्पियो क्रमांक UP 60 Q 5901 को जब्त किया गया।

माननीय न्यायालय द्वारा एक ट्रक एवं स्कॉर्पियो के प्रकरण में कुल ₹20,500 का अर्थदंड अधिरोपित किया गया, जबकि अन्य दो ट्रकों के प्रकरण न्यायालयीन विचाराधीन हैं।

अनूपपुर पुलिस आमजन से अपील करती है कि यातायात नियमों का पालन करे और नशे से दूर रहे "नशे में ड्राइविंग अपराध भी है और दुर्घटना का सबसे बड़ा कारण भी। सुरक्षित रहें, जिम्मेदार नागरिक बनें।"

यातायात पुलिस, अनूपपुर