नर्मदा स्व सहायता समूह की संचालिका ने बच्चों को परोसा सडे आलू की सब्जी -पुषपराजगढ
ओंकार सिंह
अनूपपुर जिले के पुष्पराजगढ़ जनपद पंचायत के अंतर्गत ग्राम पंचायत बारांझ के स्कूल के मीडडे मील के समय में चौंकाने वाली तस्वीर निकलकर आई जहां दाल चावल और सब्जी बच्चों को खिलाना था लेकिन समूह संचालिका ने रसोइयों को दिया सडे आलू जब मीडिया कर्मी ने देखा तो संचालिका कहने लगी नहीं सर आप को दिख रहा है ऐसा नहीं है जबकि रसोईया और स्कूल महिला टीचर ने अपने बयान में बताया कि यहां ऐसा ही चलता है समझाने पर भी बात नहीं मानती हैं और अपने मुताबिक भोजन बनवाकर बच्चों को खिलाती है सच्चाई आपके सामने है जिसे आप देख चुके हैं
एक तरफ सरकारें बच्चों को स्कूलों में पोषणयुक्त भोजन खिलाने के लिए स्व-सहायता समूहों को जिम्मेदारी सौंपी है कि महिलाओं को रोजगार मिले और बच्चों को पोषण युक्त भोजन लेकिन दूसरे तरफ बच्चों की थाली में डाका डालते हुए ,सडे हुए आलू की सब्जी परोसी जा रही है खाने के मीनू चार्ट दिवार पर चस्पा किया गया है लेकिन उसके विपरीत संचालिका नर्मदा स्व सहायता समूह की मीरा बाई धुर्वे अपनी जेबों को भरने में लगी हैं बच्चों को मिलना था दाल चावल और सब्जी या काबुली चना की सब्जी सोमवार के दिन लेकिन चावल और सडी हुई आलू कि सब्जी परोसी गई सोचने वाली बात है। महिला स्व सहायता समूह बच्चों को जिस प्रकार खाना खिला रही है उससे साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह समूह सिर्फ बच्चों कि थाली से अमीर बनना चाहती है,नाम हैं
क्या बीमारी होगी सडे आलू और सड़ी सब्जियां से
दस्त ,उल्टी ,पेट दर्द
सडी गले आलू बीमारीयो का घर है जिसको खाने से बच्चों की तबियत बिगड सकती है और फूड प्वाइजनिंग का भी खतरा बढ़ सकता है
