मसीरा क्षेत्र में बिजली सकंट को लेकर ग्रामीण जनों ने सौंपा ज्ञापन ,सप्ताह भर का दिया समय, समाधान न होने की स्थिति में आंदोलन के लिए होंगे बाध्य

1006400618.jpg

 जयसिंहनगर :- विद्युत उपकेंद्र जयसिंहनगर अंतर्गत सब स्टेशन कनाडी खुर्द से संबद्ध मसीरा क्षेत्र के लगभग 15 से अधिक गांवों में ग्रामीण जन लंबे अर्से से गंभीर बिजली संकट का सामना कर रहे हैं । ग्राम पंचायत देवरी, मसीरा, पसौढ, वंचाचर तथा घियार के तहत आने वाले गांव में बिजली की भारी समस्या है। कई कई दिनों तक बिजली आपूर्ति ठप्प रहती है, अगर कुछ समय के लिए बिजली दी भी गई तो बोल्टेज बहुत ही कम रहता है। बिजली की समस्या से क्षेत्र का किसान, छात्र, आमजन सभी परेशान हैं। 

1006400606.jpg

 वर्ष 2020 से लगातार ग्रामीण जन अधिकारियों को ज्ञापन, मांगपत्र देते आ रहे हैं लेकिन समस्या का स्थाई समाधान न होने से आज उक्त क्षेत्र के ग्रामीणजन भारी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ तहसील मुख्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री जी, कलेक्टर महोदय, अनुविभागीय अधिकारी महोदय के नाम तहसीलदार महोदय को ज्ञापन सौंपा, ग्रामीण जनों ने विद्युत उपकेंद्र जयसिंहनगर व पुलिस थाना जयसिंहनगर में भी ज्ञापन दिया। ग्रामीणों की माँग है कि क्षेत्र में बिजली संकट का एक सप्ताह में समाधान किया जाय अन्यथा ग्रामीण जन आंदोलन के लिए बाध्य होंगे जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। ज्ञापन सौंपते समय वरिष्ठ अधिवक्ता ब्लॉक कांग्रेस जयसिंहनगर अध्यक्ष राजेश मिश्रा, ओ पी शुक्ला, चंद्रमा तिवारी, ब्यौहारी विधानसभा से कांग्रेस उम्मीदवार रहे रामलखन सिंह, अंशू मिश्रा उप सरपंच मसीरा, वेद द्विवेदी, मुकेश यादव, संदीप गुप्ता, सुंदरलाल गुप्ता, शिवम पांडे, रामसनेही केवट सहित भारी संख्या में क्षेत्र के किसान एवं उपस्थित रहे ।