जयसिंहनगर। - मध्य प्रदेश कांग्रेस के निर्देश और जिला कांग्रेस के मार्गदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जयसिंहनगर ने बुधवार को स्थानीय बस स्टैंड पर महंगाई के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन का नेतृत्व ब्लॉक अध्यक्ष एडवोकेट राजेश मिश्रा ने किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बस स्टैंड पर आम लोगों से संवाद कर केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद की। अनोखे अंदाज में लोगों को एक-एक चुटकी शक्करl बांटकर महंगाई के प्रति जागरूक किया गया।

इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष राजेश मिश्रा ने कहा कि शक्कर, खाद्य तेल, दाल, सब्जी और रसोई गैस सिलेंडर की बढ़ी हुई कीमतों ने आम आदमी का जीना मुहाल कर दिया है। कमरतोड़ महंगाई से गरीब और मध्यम वर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित है।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस जनों ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर उसे आम जनता का दुश्मन बताया।

कार्यक्रम में ओपी शुक्ला, रामनिवास पयासी, रोहिणी शुक्ला, महेंद्र गुप्ता, रामनारायण द्विवेदी, उमाकांत द्विवेदी, अशोक भाटिया, जीवनलाल कुशवाहा, सुरेंद्र सिंह, कृष्णपाल तिवारी, नीलेश गुप्ता, परशुराम द्विवेदी, रामनारायण साहू, धर्मेन्द्र भाटिया, अजय साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और आमजन उपस्थित रहे।